Aligarh Weather Forecast : सूरज ने दिखाए तेवर तो हवा ने दी राहत

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गुरुवार को मौसम एक बार फिर बदल गया। हालांकि मौसम आज एक दिन पहले जैसा ही है सुबह के समय हवा में कुछ ठंडापन था। इसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 11:58 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 12:33 PM (IST)
Aligarh Weather Forecast : सूरज ने दिखाए तेवर तो हवा ने दी राहत
उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गुरुवार को मौसम एक बार फिर बदल गया।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गुरुवार को मौसम एक बार फिर बदल गया। हालांकि मौसम आज एक दिन पहले जैसा ही है, सुबह के समय हवा में कुछ ठंडापन था। इसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। जितनी तेज धूप है, उतनी ही हवा में रफ्तार, जैसे दोनों में दौड़ हो रही हो कि कौन आगे निकलेगा। हवा में नमी होने से मौसम खुशगवार है। न्यूनतम तापमान में आज तीन डिग्री की गिरावट है, जो सुबह 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

गुरुवार को होली की खुमारी कुछ कम हुई, मगर सूरज ने अपने तेवर बरकरार रखे। सुबह से ही आसमान साफ है, इससे सूरज निकलते ही धूप खिल गई। धूप ने फिर चुभन का एहसास कराया। हालांकि, सुबह से ही तेज हवा चल रही है, इससे अभी धूप तेज होने के बाद भी सुहानी लग रही है। आज भी दोपहर में धूल भरी हवा चल सकती है।  बहरहाल त्यौहार के बाद जनजीवन सामान्य होने लगा है। सुबह! नियत समय पर ही बाजार खुलने शुरू हो गए। होली पर घर आए लोग फिर लौटने शुरू हो गए हैं। इससे? बस स्टेशनो व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ है।

तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में) 

तिथि,  अधिकतम, न्यूनतम 

31,38, 14

30, 39, 17

29, 38, 18

28, 36, 20

27, 36, 20

26, 34, 19

chat bot
आपका साथी