Aligarh Weather Forecast : ठंडी हवा के बीच सुहानी हुई सुबह

शुक्रवार को मौसम का मिजाज ठंडा ही रहा। धूप निकली जरूर मगर ठंडी हवा के चलते तपिश महसूस नहीं हुई। सूर्य नारायण के दर्शन दिन निकलते ही हो गए थे। सुबह का तापमान भी अन्य दिनों से दो डिग्री कम ही रहा।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:50 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:50 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : ठंडी हवा के बीच सुहानी हुई सुबह
शुक्रवार को धूप निकली जरूर, मगर ठंडी हवा के चलते तपिश महसूस नहीं हुई।

अलीगढ़, जेएनएन। शुक्रवार को मौसम का मिजाज ठंडा ही रहा। धूप निकली जरूर, मगर ठंडी हवा के चलते तपिश महसूस नहीं हुई। सूर्य नारायण के दर्शन दिन निकलते ही हो गए थे। सुबह का तापमान भी अन्य दिनों से दो डिग्री कम ही रहा। फरवरी के शुरुआती दिनों में सर्दी का असर रहा था, लेकिन तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का एहसास होने लगा। दोपहर के वक्त कुछ देर खड़े होने पर ही पसीने आने लगते हैं।

सड़कों पर आवागमन सामान्य 

शुक्रवार को भोर होते ही ठंडी हवा चलने लगी थी। ठंडी हवा में लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। छत, बालकनी, पार्कों में लोग धूप सेंकते नजर आए। कामकाज के लिए लोग घरों से समय पर निकले। सड़कों पर आवागमन सामान्य था। हालांकि, मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि तापमान और बढ़ेगा। इधर, फसलें भी पकने को तैयार खड़ी हैं। तेज धूप अभी फसलों के लिए नुकसानदायक है। कृषि अधिकारी रागिब अली का कहना है कि फरवरी में तापमान 20 डिग्री तक होना चाहिए, जिसने फसल पनप सके। 32 डिग्री पहुंचे तापमान में फसल वक्त से पहले पकने लगी हैं। इससे उत्पादन कम होने की संभावना है। गुणवक्ता पर भी असर पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी