पर्यटन के फलक पर चमकेगा अलीगढ़, विकास कार्यों के लिए पहली किश्‍त जारी Aligarh news

अब वह दिन दूर नहीं जब अलीगढ़ भी पर्यटन के फलक पर चमकता दिखाई देगा। योगी सरकार ने अलीगढ़ को बड़ी सौगात दी है। पर्यटन को बढ़ावा देने और सभी विधानसभाओं में एक-एक पर्यटन स्थल को चमकाने के लिए बजट जारी कर दिया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 06:29 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 06:56 AM (IST)
पर्यटन के फलक पर चमकेगा अलीगढ़, विकास कार्यों के लिए पहली किश्‍त जारी Aligarh news
पर्यटन को बढ़ावा देने और सभी विधानसभाओं में एक-एक पर्यटन स्थल को चमकाने के लिए बजट जारी कर दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन : अब वह दिन दूर नहीं जब अलीगढ़ भी पर्यटन के फलक पर चमकता दिखाई देगा। योगी सरकार ने अलीगढ़ को बड़ी सौगात दी है। पर्यटन को बढ़ावा देने और सभी विधानसभाओं में एक-एक पर्यटन स्थल को चमकाने के लिए बजट जारी कर दिया है। जिले से कुल सात पर्यटन स्थलों का चयन हुआ है। इनके लिए पहली किश्त में विकास कार्यों के लिए 1.47 करोड़ का बजट जारी हुआ है। ऐसे में अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

3.34 करोड़ का है प्रस्तावित खर्च : अलीगढ़ जिले में कुल सात विधानसभा हैं। इसमें पांच अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में व दो हाथरस संसदीय क्षेत्र की है। पिछले दिनों शासन स्तर से हर विधानसभा क्षेत्र से एक पर्यटन स्थल के विकास का प्रस्ताव मांगा गया है। ऐसे में अलीगढ़ जिले से कुल सात पर्यटन स्थल का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से इनके विकास के लिए 3.34 करोड़ का खर्च प्रस्तावित किया गया है। अब इसके आधार पर 1.67 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। हर पर्यटन स्थल को पहली किश्त दी गई। सबसे अधिक 50 लाख की धनराशि मुकंदपुर के वन चेतना केंद्र पर खर्च होगी।

यूपीपीसीएल को जिम्मेदारी : इन पर्यटन स्थलों पर निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरशन ) को दिया गया है। अब जल्द ही यह निर्माण कार्य शुरू कर देगा। शासन स्तर से पर्यटन विभाग के महानिदेशक एनजी रवि कुमार की ओर यह आदेश जारी किया गया है।

शहर विधानसभा : अलीगढ़ शहर में आवास विकास स्थित पोखर का पर्यटन विकास के लिए चयन हुआ है। इसके लिए कुल 49.63 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गई है। इसमें अब 23.75 लाख जारी कर दिए गए हैं।

इगलास विधानसभा : यहां से अमानी बाबा मंदिर का पर्यटन विकास के रूप में चयनित करने के लिए फैसला लिया गया है। इसके लिए कुल 49.99 लाख प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें पहली किश्त के 23.76 लाख जारी हुए हैं।

खैर विधानसभा : खैर विधानसभा से जट्टारी स्थित जलालपुर के हनुमानगढ़ मंदिर का पर्यटन विकास के लिए चयन किया गया है। इसके विकास पर कुल 49.27 लाख खर्च होने हैं। शासन से अब पहली किश्त में 23.58 लाख जारी हुए हैं।

बराैली विधानसभा : बरौली विधानसभा के भूमिया बाबा का पर्यटन विकास के रूप में चयन हुआ है। इसके लिए कुल 49.27 लाख प्रस्तावित किए गए हैं। 23.65 लाख की किश्त जारी हुई है।

अतरौली विधानसभा : इस विधानसभा क्षेद्ध से बिजौली के शिव मंदिर का चयन हुआ है। कुल 49.61 लाख का बजट प्रस्तावित है। पहली किश्त के लिए कुल 24.24 लाख जारी किए गए हैं।

कोल विधानसभा : कोल विधानसभा से मुकंदपुर वन चेतना केंद्र का चयन हुआ है। कुल 50 लाख की धनराशि इस पर खर्च होगी। पहली किश्त में 24.67 मिले हैं। जल्द यहां काम शुरू हो जाएगा।

छर्रा विधानसभा : छर्रा विधानसभा क्षेत्र से दाऊजी मंदिर का इस योजना में चयन हुआ है। इसके विकास पर 47.41 लाख प्रस्तावित किए गए हैं। 23.70 लाख की धनराशि पहली किश्त में जारी की गई है।

chat bot
आपका साथी