गद्दे की कुश्ती पर है खिलाड़ियों का भविष्य : सुरेश उपाध्याय

उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय ने कहा है कि खिलाड़ी गद्दे की कुश्ती पर प्रेक्टिस करें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 01:58 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 01:58 AM (IST)
गद्दे की कुश्ती पर है खिलाड़ियों
 का भविष्य : सुरेश उपाध्याय
गद्दे की कुश्ती पर है खिलाड़ियों का भविष्य : सुरेश उपाध्याय

जासं, अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय ने कहा है कि खिलाड़ी गद्दे पर कुश्ती का अभ्यास कर खेलों में अपना भविष्य संवारें। मिट्टी पर कुश्ती का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही अलीगढ़ में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।

नुमाइश में खेल प्रदर्शनी के तहत बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों से पहचान मिलती है। इससे पहले जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह बाबा के नेतृत्व में पहलवानों ने खेरेश्वर मंदिर पर स्वागत किया गया। जिला कुश्ती एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष गंगे पहलवान, बिलाल पहलवान, बृजेश कुश्ती प्रशिक्षक, राकेश चौधरी एएमयू कुश्ती प्रशिक्ष आदि ने उनका स्वागत किया। स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, एडीएम प्रशासन डीपी पाल व जिला कुश्ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान कृष्ण की मूर्ति एवं शाल भेंट कर स्वागत किया। संचालन म•ाहर उल कमर ने किया। मुजाहिद असलम, डा. रक्षपाल सिंह, एएमयू के असिस्टेंट फाइनेंस आफिसर तौफीक अहमद खान, अजय सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

ये रहा परिणाम

महिला वर्ग में 50 किलो वर्ग भार में स्वाति मथुरा, कुमकुम भरतपुर, मनीषा भरतपुर व 60 किलो वर्ग भार पूजा भरतपुर ,सोनिया मथुरा व जीवआशा मथुरा विजेता रहीं। 68 किलो वर्ग भार में लक्ष्मी मथुरा, खुशबू भरतपुर अपने अपने वर्ग में विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में 50 किलो वर्ग भार में गौरव पाठक खैर प्रथम,धर्मवीर आगरा द्वितीय व शिवम यादव बुलंदशहर तृतीय स्थान पर रहे।

chat bot
आपका साथी