अलीगढ़ की साथा चीनी मिल अनिश्चित काल के लिए बंद, ये है वजह

कासिमपुर क्षेत्र में मौजूद साथा चीनी मिल दुरूस्त होते ही मिल ने अपनी क्षमता अनुसार गन्ना पेराई करना शुरू कर दिया। नौ दिनों से मिल के बहार सैकड़ों की संख्या में खड़ी गन्ना से भरी ट्रॉलियों को सोमवार तक पेराई कर गन्ना खत्म कर दिया।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 04:04 PM (IST)
अलीगढ़ की साथा चीनी मिल अनिश्चित काल के लिए बंद, ये है वजह
सैकड़ों की संख्या में खड़ी गन्ना से भरी ट्रॉलियों को सोमवार तक पेराई कर गन्ना खत्म कर दिया।

अलीगढ़, जेएनएन। साथा चीनी मिल का सत्र शुरू हुआ तो तकनीकी कमियों से उबर नहीं पा रहीं थी। मिल दुरूस्त हुई तो मौसम की खराबी का असर उस पर पड़ने लगा। मौसम की खराबी  के चलते मिल तक गन्ना नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके चलते साथा चीनी मिल को प्रबंधन ने नो केन के तहत सोमवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। 

कासिमपुर क्षेत्र में मौजूद साथा चीनी मिल दुरूस्त होते ही मिल ने अपनी क्षमता अनुसार गन्ना पेराई करना शुरू कर दिया। नौ दिनों से मिल के बहार सैकड़ों की संख्या में खड़ी गन्ना से भरी ट्रॉलियों को सोमवार तक पेराई कर गन्ना खत्म कर दिया। दो तीन दिन से मौसम खराबी के चलते किसान गन्ना लेकर मिल तक नहीं पहुंच पा रहा हैं। इसके चलते मिल पर गन्ना की कमी आ गई और मिल को नो केन के तहत बंद कर दिया गया।

4000 हजार कुंतल गन्ना की जरूरत

मिल अब तक तीस हजार कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकीं है, जिससे एक हजार बोरी चीनी बनाई जा चुकीं है। मिल प्रबधंन के अनुसार मिल चलाने के लिए कम से कम 4000 हजार कुंतल गन्ना चाहिए ,लेकिन मिल में लगभग 2.500 कुंतल गन्ना पड़ा हुआ है। जिसके चलते मिल बंद कर दी गई है। गन्ना की आवक बढ़ने पर ही मिल चलाई जायेगी। इस संबध में साथा चीनी मिल के महाप्रबंधक राम शंकर ने बताया अगर गन्ना शाम तक आ जाता है तो मिल को चला दिया जायेगा।

chat bot
आपका साथी