ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से प्राइवेट बस कंडक्टर की मौत

हाईवे दौरऊ मोड़ पर गुरुवार को किसी वाहन का इंतजार कर रहे प्राइवेट बस के कंडक्टर को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:33 PM (IST)
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से प्राइवेट बस कंडक्टर की मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से प्राइवेट बस कंडक्टर की मौत

अलीगढ़ : हाईवे दौरऊ मोड़ पर गुरुवार को किसी वाहन का इंतजार कर रहे प्राइवेट बस के कंडक्टर को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चंडौस क्षेत्र के ओगीपुर निवासी 45 वर्षीय शेर सिह उर्फ बुद्धा निजी बस पर कंडक्टर थे। दोपहर करीब दो बजे गांव जाने को हाईवे दौरऊ मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शेर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उनकी बेटी खुशबू व बेटा बिट्टू है। हादसे की खबर पर घर में कोहराम मच गया और स्वजन मौके पर पहुंच गए।

कार की टक्कर से लेखपाल

समेत दो लोग नहर में गिरे

सोमना-खैर मार्ग पर सोमना नहर पुल पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लेखपाल समेत दो लोग नहर में गिरकर घायल हो गए। गभाना तहसील में लेखपाल राजेंद्र सिंह गुरुवार दोपहर में अपने सहयोगी राजू के साथ बाइक से हीरापुर जा रहे थे। सोमना-खैर मार्ग पर नहर पुल पर पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। लेखपाल व उनका साथी नहर में जा गिरे और घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।

मोपेड सवार दंपती घायल

हाईवे पर गांव भांकरी पर किसी वाहन की टक्कर से मोपेड सवार दंपती घायल हो गए। अरनिया (बुलंदशहर) के गांव मुनी निवासी ओमप्रकाश सिंह गुरुवार सुबह मोपेड से पत्नी उर्मिला देवी के साथ किसी काम से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वे हाईवे पर गांव भांकरी के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी