लूट के मामले आरोपितों के करीब पहुंची अलीगढ़ पुलिस, आज कर सकती है लूट का पर्दाफाश

थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के सहार रेजीडेंसी के पास सेल्समैन से हुई दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट के मामले में एक सप्ताह के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपितों के करीब पहुंच गई है। शनिवार को घटना का पर्दाफाश किया जा सकता है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:47 PM (IST)
लूट के मामले आरोपितों के करीब पहुंची अलीगढ़ पुलिस, आज कर सकती है लूट का पर्दाफाश
पुलिस आरोपितों के करीब पहुंच गई है। जल्‍द घटना का पर्दाफाश किया जा सकता है।

अलीगढ़, जेएनएन। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के सहार रेजीडेंसी के पास सेल्समैन से हुई दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट के मामले में एक सप्ताह के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस आरोपितों के करीब पहुंच गई है। शनिवार को घटना का पर्दाफाश किया जा सकता है। शराब सेल्समैन से दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए थे।

यह है मामला

मूलरूप से बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील के जिले में अकराबाद, नानऊ, भवनखेड़ा, विजयगढ़, पनेठी आदि में कई अंग्रेजी व देसी शराब के ठेके हैं। सुनील क्वार्सी बाईपास स्थित सहार रेजीडेंसी में रहते हैं और यहीं आफिस बना रखा है। 10 जून को पनेठी ठेके पर रहने वाले सेल्समैन इगलास के नगला नहचल माजरा कांका निवासी राकेश कुमार व बरेली के थाना भमौरा क्षेत्र के बल्लियां निवासी रिजवान बाइक से इन ठेकों से बिक्री का पेमेंट लेकर आफिस आ रहे थे। बाइक राकेश चला रहा था और रिजवान के हाथ में कैश से भरा बैग था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही दोनों सहार रेजीडेंसी के अंदर घुसने ही वाले थे कि दो बाइक पर सवार चार-पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचा व चाकू दिखाकर बदमाशों ने बाइक की पहले चाबी निकाल ली और रिजवान के हाथ में लगे बैग को झपटकर भाग गए। विरोध करने की कोशिश की तो गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सीसीटीवी में बदमाशों की पहचान हो गई है। पुलिस आरोपितों के करीब है। एक दो दिन में बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी