अलीगढ़ पुलिस को मुंबई के युवक को गोली मारने वालों की तलाश, नहीं मिली कामयाबी

अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी से धनौली चिनौली गांव जाने वाले रोड पर दिनदहाड़े मुंबई के युवक को गोली मारने वालों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने युवक की काल डिटेल के कुछ नंबर निकाले हैं। हालांकि नंबर बंद हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:40 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:40 AM (IST)
अलीगढ़ पुलिस को मुंबई के युवक को गोली मारने वालों की तलाश, नहीं मिली कामयाबी
पुलिस सर्विलांस की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी से धनौली चिनौली गांव जाने वाले रोड पर दिनदहाड़े मुंबई के युवक को गोली मारने वालों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने युवक की काल डिटेल के कुछ नंबर निकाले हैं। हालांकि नंबर बंद हैं। लेकिन, पुलिस सर्विलांस की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। काल डिटेल निकाली गई हैं। जिस नंबर से बातचीत होती थीं, वह बंद है। सर्विलांस की मदद आरोपितों को ट्रेस किया जा रहा है। इधर, सौरभ के पिता राजेश कुमार ने बताया कि सौरभ मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वर्ष 2012 में मुंबई के ही एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

यह है मामला

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव धनौली चिनौली के लोगों ने एक ही बाइक पर चार लोगों को भूपालगढ़ी मार्ग पर जाते देखा था। कुछ देर बाद करीब एक किलोमीटर दूर कच्चे चकरोड पर चारों लोग उतरे। तीन लोगों ने एक युवक से मारपीट की और गोली मारकर फरार हो गए। घायलावस्था में युवक किसी तरह नेशनल हाइवे स्थित गांव चांदपुर के पास दुकानों पर पहुंचा। यहां से पुलिस ने उसे जेएन मेडिकल कालेज भिजवाया। युवक ने अपना नाम मुंबई के थाणा जिला के थाना नारपोली के घी मंडी निवासी सौरभ झा बताया है। गोली उसके गाल के आर-पार हो गई है। युवक ने बताया है कि करीब तीन महीने से किसी से फोन पर बात कर रहा था। उसी ने फोन करके उसे अकराबाद बुलाया। यहां लाकर गोली मार दी। सीओ सुमन कनौजिया ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। काल डिटेल निकाली गई हैं। जिस नंबर से बातचीत होती थीं, वह बंद है। सर्विलांस की मदद आरोपितों को ट्रेस किया जा रहा है। इधर, सौरभ के पिता राजेश कुमार ने बताया कि सौरभ मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वर्ष 2012 में मुंबई के ही एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी