अलीगढ़ पुलिस ने दो दिन में 1995 वाहनों के किए चालान, पौने दो लाख शमन शुल्क वसूला Aligarh news

शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई भी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो दिन के अंदर 1995 वाहनों के चालान किए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 04:35 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 04:48 PM (IST)
अलीगढ़ पुलिस ने दो दिन में 1995 वाहनों के किए चालान, पौने दो लाख शमन शुल्क वसूला Aligarh news
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो दिन के अंदर 1995 वाहनों के चालान किए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन : शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई भी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो दिन के अंदर 1995 वाहनों के चालान किए हैं। साथ ही करीब पौने दो लाख रुपये शमन शुल्क भी वसूला गया है। बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के अलावा पुलिस का फोकस फाल्टी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने पर है। 

यातायात को सुधारने पर काम तेज

दरअसल, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सड़क पर अनुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया है। इसी क्रम में सबसे पहले आपरेशन आवारा चलाया गया, जिसके तहत सड़क पर सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा गया। वहीं अब यातायात को सुधारने पर काम तेज कर दिया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस लोगों के लिए है। कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो सीधे हेल्पलाइन नंबर 9389691021 पर शिकायत करें। इसके अलावा लोग भी नियमों का पालन करें। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो सीधे कार्रवाई होगी। इसके तहत अब बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, फाल्टी नंबर प्लेट, बिना परमिट के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बिना हेलमेट के बाइक चला रहे 798 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट के कार चला रहे 56, तीन सवारी के 54, फाल्टी नंबर प्लेट के 186, बिना परमिट के छह चालान काटे गए। इसके अलावा रेड लाइट के उल्लंघन में कुल 529 चालान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से किए गए हैं। साथ ही दो दिन के अंदर एक लाख 73 हजार सात सौ रुपये शमन शुल्क वसूला गया है।  

शहर के 12 चौराहे किए लेफ्ट फ्री 

लोगों की सहूलियत को देखते हुए शहर के 12 चौराहे लेफ्ट फ्री किए गए हैं। यानी बाईं ओर बिना रुके मुड़ा जा सकता है। इनमें दुबे पड़ाव, तहसील चौराहा, क्वार्सी चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, ओएलएफ तिराहा, मसूदाबाद चौराहा, किशनपुर तिराहा, कबरकुत्ता तिराहा, एटा चुंगी, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, केला नगर चौराहे शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी