अलीगढ़ पुलिस का जागरूक अभियान: महिलाओं- बच्चियों को पुलिस ने समझाया, ऐसे करें अपनी सुरक्षा

अलीगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के तहत महिलाओं व बच्चियों को कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक करने को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। वहीं गांवों के अलावा पुलिस अब शहरों के स्कूल-कालेज में बच्चियों को जागरूक कर रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 01:33 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 01:33 PM (IST)
अलीगढ़ पुलिस का जागरूक अभियान: महिलाओं- बच्चियों को पुलिस ने समझाया, ऐसे करें अपनी सुरक्षा
गांवों के अलावा पुलिस अब शहरों के स्कूल-कालेज में बच्चियों को जागरूक कर रही है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के तहत महिलाओं व बच्चियों को कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक करने को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। वहीं गांवों के अलावा पुलिस अब शहरों के स्कूल-कालेज में बच्चियों को जागरूक कर रही है। साथ ही मोहल्लों में जाकर महिलाअों को कानूनी हक के बारे में बताया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाअों व बच्चियों को कोरोना से बचाव को लेकर मास्क पहनने के लिए भी प्रेरित किया।

पुलिस ने ऐसे किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-3 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति अलीगढ़ में महिलाओं व बालिकाओं में सशक्त बनाने के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर वह अपने हक का इस्तेमाल कर सकें। महिला पुलिसकर्मी गांवों के अलावा शहर की गलियों में चौपाल लगा रही हैं और महिलाओं से बातचीत करके उनकी समस्याएं भी जान रही हैं। करीब एक महीने से पुलिस का यह अभियान जारी है। वहीं गुरुवार को पुलिस ने शहर के इलाकों में भी जाकर महिलाअों व बच्चियों को जागरूक किया। चौपाल के दौरान महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उन्हें कानूनी हक के बारे में बताया।

ये हैं हेल्‍पलाइन नंबर

महिलाओं को बताया कि हेल्प डेस्क पर कोई भी महिला, बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। यहां महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहती हैं, ताकि वह सहज तरीके से अपनी समस्या बता सकें। इसके अलावा महिलाओं को 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्डलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। महिलाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी