अलीगढ़ पुलिस ने युवक की हत्या में दो आरोपित दबोचे, भेजे जेल

शहर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में रंजिश के चलते युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अभी एक आरोपित फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 05:44 PM (IST)
अलीगढ़ पुलिस ने युवक की हत्या में दो आरोपित दबोचे, भेजे जेल
अभी एक आरोपित फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

अलीगढ़, जेएनएन। शहर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में रंजिश के चलते युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अभी एक आरोपित फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

ऐसे दबोचे बदमाश

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार गली नंबर एक डोरी नगर निवासी 24 वर्षीय सत्य सिंह उर्फ सतनाम सिंह पेंटर था। सतनाम की नगला मानसिंह निवासी युवक से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। 30 अप्रैल को दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने अपने तीन साथियों को बुला लिया और सतनाम पर कैंची से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ हालत में लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोमवार की सुबह उपचार के दौरान सतनाम की मौत हो गई। सतनाम के पिता ने बताया कि नगला मानसिंह पीपल वाली गली निवासी दो युवकों से विवाद हुआ था। इनके साथ दो अन्य युवक भी थे। चारों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर दी। गांधीपार्क इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि कैंची से युवक पर हमला किया गया था। अस्पताल में युवक की मौत हो गई थी। मामले में नगला मानसिंह निवासी विमल उर्फ इलू व अमन को बौनेर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित अभी फरार है।

chat bot
आपका साथी