रात में अलर्ट हुई अलीगढ़ पुलिस, कोहरा पड़ते ही फोर्स होगा दोगुना Aligarh news

शहर की पुलिस अब रात में विशेष रूप से अलर्ट हो गई है। शनिवार को दैनिक जागरण की खबर के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस फोर्स को अधिक सचेत रहने की हिदायत दी है। इसके तहत त्योहारों को देखते हुए पैदल गश्त भी बढ़ाने को कहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:32 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:46 AM (IST)
रात में अलर्ट हुई अलीगढ़ पुलिस, कोहरा पड़ते ही फोर्स होगा दोगुना Aligarh news
शहर की पुलिस अब रात में विशेष रूप से अलर्ट हो गई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। शहर की पुलिस अब रात में विशेष रूप से अलर्ट हो गई है। शनिवार को दैनिक जागरण की खबर के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस फोर्स को अधिक सचेत रहने की हिदायत दी है। इसके तहत त्योहारों को देखते हुए पैदल गश्त भी बढ़ाने को कहा है। खुद अधिकारी इस पर नजर रखेंगे। कोहरा शुरू होते ही फोर्स को दोगुना कर दिया जाएगा।

दैनिक जागरण ने की थी पुलिस चौकसी की पड़ताल

गुरुवार रात 12 से देररात ढाई बजे तक दैनिक जागरण की टीम ने पुलिस चौकसी की पड़ताल की थी। इसमें पुलिस चौकियों पर ताले लगे मिले थे। 10 चौराहों पर पुलिस पिकेट भी नहीं नजर आई थी। दो थानों में सिर्फ मुंशी तैनात थे। शनिवार को दैनिक जागरण ने इस पड़ताल को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसका असर भी देखने को मिला है। शनिवार को रात में पुलिस ने गश्त भी की। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि फोर्स ड्यूटी पर तैनात थी। उस समय इधर उधर हो गई थी। वहीं प्वाइंटों पर भी पिकेट मौजूद थी। लेकिन, गश्त कर रही थी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने फोर्स को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी एएसपी व सीओ को निर्देश दिए हैं कि बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त बढ़ाएं और लोगों से संवाद स्थापित करें। इसकी निगरानी भी खुद करें।

सर्दियों में बढ़ जाती हैं घटनाएं

हर साल सर्दियां आते ही आपराधिक घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। इस दौरान नशे व सट्टेबाज अधिक सक्रिय रहते हैं। इसके लिए पुलिस ने विशेष टीमें भी बनाई हैं, जो गलियों में गश्त करके ऐसे लोगों पर नकेस कसेंगी।

जिले में बढ़ेगा फोर्स

हालांकि रात की घटनाएं काफी हद तक कम हुई हैं। फिर भी एसएसपी ने चोरों व नकबजनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सभी थानों को टाप 10 अपराधी चिह्नित करने को कहा है। रात की पुलिसिंग को और बेहतर करने के लिए जल्द ही जिले को फोर्स भी मिल जाएगा। इसके तहत गैरजनपद से कुछ फोर्स का आगमन होना है। वहीं चार सौ सिपाही भी जल्द ही मिल जाएंगे, जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी