Aligarh Panchayat Chunav Results 2021 : रालोद की धमक से मुरझाया कमल, थमी हाथी की चाल

पंचायत चुनाव में भी राष्ट्रीय लोक दल अपने गढ़ में मजबूत साबित हुआ। जाटलैंड (इगलास-खैर विधानसभा क्षेत्र) में इसकी धमक से कमल मुरझा नजर आया। चौधरियों की चौधराहट से हाथी की चाल भी थम गई। चार बागियों ने भी परचम लहराया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:13 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:13 AM (IST)
Aligarh Panchayat Chunav Results 2021 : रालोद की धमक से मुरझाया कमल, थमी हाथी की चाल
रालोद समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इस दल के चार बागियों ने भी परचम लहराया है।
अलीगढ़, जेएनएन। पंचायत चुनाव में भी राष्ट्रीय लोक दल अपने  गढ़ में मजबूत साबित हुआ।  जाटलैंड (इगलास-खैर विधानसभा क्षेत्र)  में इसकी धमक से कमल मुरझा नजर आया।  चौधरियों की चौधराहट से हाथी की चाल भी थम गई। जिला पंचायत सदस्य के सात वार्डों पर रालोद समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इस दल के चार बागियों ने भी परचम लहराया है। 
 रालोद ने इसी क्षेत्र में सबसे अधिक प्रदर्शन किए
रालोद ने इस चुनाव में 25 वार्डों में समर्थित प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से अधिकांश सभी प्रत्याशी खैर व इगलास विधानसभा क्षेत्र के हैं। कृषि कानून विरोध आंदोलन को लेकर रालोद ने इसी क्षेत्र में सबसे अधिक प्रदर्शन किए। किसानों व जाट समाज के लोगों को एकजुट करने की कोशिश की। वहीं, कोरोना की दूसरी लहर के प्रति लोगों की नाराजगी भी इस चुनाव में साफ नजर आई। यही कारण माना जा रहा है कि भाजपा के दिग्गज अपने प्रत्याशियों को नहीं जितवा सके।  इगलास में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह हिंडोल की पुत्र वधु अल्का सिंह व भाजपा किसान मोर्चा ब्रज प्रदेश के उपाध्यक्ष चौ. कल्याण सिंह की पत्नी संध्या सिंह चुनाव हारी हैं। रालोद समर्थित प्रत्याशी  राजकुमारी ने वार्ड नंबर 31, लक्ष्मी देवी ने वार्ड नंबर 17, नीरज सूर्यवंशी ने 18, कुलदीप चौधरी ने 22, प्रदीप कुमार ने 23, ममता ने 26, अमित ठेनुआ ने 28  मेंं जीत हासिल की है। रालोद की बागी सुरेखा चौधरी ने वार्ड नंबर 29 से निर्दलीय रूप से जीती हैं। इन्हें रालोद ने 2019 में इगलास विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के लिए प्रत्यशी घोषित किया था। यह अलग बात है कि वे चुनाव नहीं लड़ सकीं, क्योंकि पर्चा समय पर दाखिल नहीं हो सका था। इसकेे अलावा रालोद के बागी सतेंद्र की पत्नी जमुनी देवी ने वार्ड 24, जयवीर सिंह ने 25, बंटी ने 30  से जीत हासिल की है। 
 
जल्द ही समीक्षा बैठक होगी।  विजेताओं का स्वागत किया जाएगा। जीते हुए बागियों की रिपोर्ट चौ. अजित सिंह व जयंत चौधरी को दे दी गई है। सभी एकजुट हैं। कुछ वार्डों में राजनीतिक दांव भी था।
- रामबहादुर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष, रालोद
chat bot
आपका साथी