Aligarh Panchayat Chunav 2021: पंचायतों में रिक्त पदों के लिए मतदान कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टी

पंचायतों में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य समेत अन्य पदों पर शनिवार को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। जिले भर के कुल 155 बूथों पर 74 हजार मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:20 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:20 AM (IST)
Aligarh Panchayat Chunav 2021: पंचायतों में रिक्त पदों के लिए मतदान कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टी
जिले भर के कुल 155 बूथों पर 74 हजार मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

 अलीगढ़, जेएनएन। पंचायतों में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य समेत अन्य पदों पर शनिवार को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। जिले भर के कुल 155 बूथों पर 74 हजार मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर जोनल व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। शुक्रवार को ब्लाक स्तर से पोलिंग पार्टियों की रवागनी हो जाएगी। इसके बाद 14 जून को ब्लाक स्तर पर ही मतगणना होगी।

74 हजार से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले में कुल 4235 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त चल रहे थे। रविवार से इनके लिए नामांकन की शुरुआत हुई थी। इन पदों के लिए कुल 4850 लोगों ने नामांकन किए। इनमें से 377 नामांकन जांच में खारिज हो गए। 4673 नामांकन वैध मिले। 89 लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके आधार पर कुल 3733 लोग निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 81 पद जिले में खाली रह गएय हैं। अब जिले भर में कुल 421 पदों पर चुनाव होने हैं। 123 पंचायतों में यह वार्ड हैं। इसके लिए प्रशासन ने कुल 155 बूथ बनाए गए हैं। सभी के लिए पोङ्क्षलग पार्टियां नियुक्त कर दी गई हैं। शुक्रवार को ब्लाक स्तर से इनकी रवानगी होगी। जिले भर में कुल 74 हजार से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

दो बीडीसी व एक प्रधान का चुनाव

ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा जिले में दो बीडीसी व एक प्रधान पद के लिए भी 12 जून को ही मतदान होगा। इसमें धनीपुर ब्लाक के वार्ड नंबर 76 व जवां ब्लाक के वार्ड नंबर 52 में चुनाव होगा। इन दोनों के कुल चार बूथ बनाए गए हैं। वहं लोधा ब्लाक की वादबामनी में प्रधान पद का चुनाव होगा। इसके लिए भी दो बूथ बनाए गए हैं।

वरुणालय में बैठक आज

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला ईकाई के लिए शुक्रचवार को एक बैठक बुलाई है। दोपहर दो बजे से वरुणालय में इसका आयोजन किया जाएगा। संगठन से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

डीजल की वृद्धि को लेकर कांग्रेस का प्रदेश व्यापी आंदोलन आज

पेट्रोल-डीजल की वृद्धि को लेकर कांग्रेस का शुक्रवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा। जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र ङ्क्षसह वालियान व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जीटी रोड स्थित देव पेट्रोल पंप पर एकत्रित होंगे। इस प्रदेर्शन का आव्हान महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अजय कुमार लल्लू ने किया है।

chat bot
आपका साथी