Aligarh Panchayat Chunav 2021: बगैर परमीशन के माइक्र लगाकर प्रचार करने पर हंगामा, कार सीज Aligarh News

दादों क्षेत्र के वार्ड न0 43 की जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी शोमवती देवी पत्नी प्रेमदेव यादव निवासी समेंना ततारपुर गुरूवार की देर रात बिना परमीशन के माइक लगा कर व कोविड-19 का उलंघन करते हुए गांव अचला नगला पर प्रचार कर रही थी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:41 PM (IST)
Aligarh Panchayat Chunav 2021: बगैर परमीशन के माइक्र लगाकर प्रचार करने पर हंगामा, कार सीज Aligarh News
कोविड-19 का उलंघन करते हुए गांव अचला नगला पर प्रचार कर रही थी i।

अलीगढ़, जेएनएन।  दादों  क्षेत्र के वार्ड न0 43 की जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी शोमवती देवी पत्नी प्रेमदेव यादव निवासी समेंना ततारपुर गुरूवार की देर रात बिना परमीशन के माइक लगा कर व कोविड-19 का उलंघन करते हुए गांव अचला नगला पर प्रचार कर रही थी। थानाध्यक्ष अजबसिंह ने चार कारों को पकड़ कर सीज कर दिया और प्रत्याशी सहित करीब बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

लोगों ने किया हंगामा

 सीज की गयी चार कारों में एक कार भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा अवधेश यादव की थी। किसान यूनियन की कार को सीज होने से नाराज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अवधेश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस बीच पुलिस व कार्यकर्ताओं में जमकर नौकझौंक हुई। करीब दो घंटे चले हंगामा के बाद जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने थानाध्यक्ष दादों से वार्ता की और कहा कि प्रत्याशी की कारों से हमारा कोई लेनादेना नही है। लेकिन किसानों को आचार संहिता को लेकर वेबजह परेशान न किया जाय। इस पर थानाध्यक्ष ने आलाधिकारियों से वार्ता कर किसान यूनियन की कार रिलीज करने का भरोसा दिया। इस भरोसे के बाद सभी कार्यकर्ता वहां से चले गये। हंगामा करने वालों में शैलेश, कालू, विकास यदुवंशी, शिवकुमार, सतेंद्र कुमार, भोजराज, मास्टर हरिओम, ऊधमसिंह, रवेन्द्र, हरिओम यादव, सुरेन्द्र, मानपाल सिंह, भूपेन्द्र अवस्थी, राजपाल सिंह, शिवकुमार यादव आदि मौजूद ाीरहे।

chat bot
आपका साथी