मार्च तक तैयार होगा अलीगढ़-पलवल मार्ग, कछुआ गति से हो रहा खैर, जट्टारी बाईपास का काम

जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल अलीगढ़-पलवल मार्ग मार्च में तैयार हो जाएगा। खैर जट्टारी में कुछ काम रह गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) फरवरी तक उसे पूरा कर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को सौंप देगा।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:34 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:34 AM (IST)
मार्च तक तैयार होगा अलीगढ़-पलवल मार्ग, कछुआ गति से हो रहा खैर, जट्टारी बाईपास का काम
जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल अलीगढ़-पलवल मार्ग मार्च में तैयार हो जाएगा।

अलीगढ़, राज नारायण सिंह।  जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल अलीगढ़-पलवल मार्ग मार्च में तैयार हो जाएगा। खैर, जट्टारी में कुछ काम रह गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) फरवरी तक उसे पूरा कर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को सौंप देगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। खैर व जट्टारी में बाईपास को एनएचएआइ बनाएगा। पीडब्ल्यूडी के पीछे हटने से भूमि अधिग्रहण का काम रुक गया है। 

सपा सरकार में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

अलीगढ़-पलवल मार्ग का निर्माण सपा सरकार में शुरू हुआ था। 525 करोड़ रुपये की यह योजना थी। योगी सरकार आने के बाद काम में कुछ गति तेज हुई। बीच में खैर से आगे पेड़ों के कटान को लेकर वन विभाग ने रोक लगा दी। वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद काम तेज हुआ। मार्ग की चौड़ाई 14 मीटर है। बीच में डिवाइडर है। दोनों तरफ फुटपाथ है। इसे हाईवे की तरह बनाया गया है। 67 किमी लंबा मार्ग मार्च में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। 

तीन प्रांतों को जोड़ता है मार्ग

 अलीगढ़-पलवल मार्ग तीन प्रांतों को जोड़ता है। टप्पल से यह मार्ग पलवल (हरियाणा) की ओर से मुड़ जाता है। टप्पल से नोएडा से होते हुए दिल्ली की ओर मुड़ जाता है। यूपी की सीमा इससे लगी है। इस प्रकार तीन प्रांतों को जोडऩे में अहम भूमिका निभाता है। इस मार्ग से नोएडा, दिल्ली जाना सुविधाजनक होगा। 

एनएचएआइ को होगा हस्तांतरण

 मार्ग को पीडब्ल्यूडी एनएचआइ को हस्तांतरित करेगा। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण मौखिक रुप में कह चुके हैं। खैर व जट्टारी में बाईपास के लिए चल रहे जमीन अधिग्रहण के काम को पीडब्ल्यूडी ने रोक दिया है। एनएचएआइ भूमि अधिग्रहण करके काम शुरू करेगा। बाईपास बनने में समय लगेगा।

लगेगा टोल टैक्स भी : एनएचएआइ को मार्ग हस्तांतरित होने के बाद मार्ग पर टोल टैक्स लगेगा। मार्ग पर दो स्थानों पर टोल प्लाजा बनेंगे। अभी यह तय नहीं है कि किन स्थानों पर टोल प्लाजा बनेंगे। 

अलीगढ़-पलवल मार्ग करीब-करीब बनकर तैयार हो गया है। कुछ स्थानों पर रह गया है, वहां पर भी काम पूरा हो जाएगा। खैर और जट्टारी में बाईपास का निर्माण एनएचएआइ को कराना है। 

आरके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी

chat bot
आपका साथी