अपराधियों पर लगाम कसने को अलीगढ़ को 600 नए कांस्टेबल की जरूरत, दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग ​Aligarh News

जिस तरह जिले का दायरा बढ़ता जा रहा है उस हिसाब से यहां पुलिस स्टाफ की कमी है। इसको दूर करने के लिए एसएसपी स्तर से मुख्यालय में पत्राचार करके छह सौ कांस्टेबल की मांग की गई है। ये सभी कांस्टेबल नए होंगे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:47 AM (IST)
अपराधियों पर लगाम कसने को अलीगढ़ को 600 नए कांस्टेबल की जरूरत,  दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग ​Aligarh News
जिस तरह जिले का दायरा बढ़ता जा रहा है, उस हिसाब से यहां पुलिस स्टाफ की कमी है।

अलीगढ़, जेएनएन। जिस तरह जिले का दायरा बढ़ता जा रहा है, उस हिसाब से यहां पुलिस स्टाफ की कमी है। इसको दूर करने के लिए एसएसपी स्तर से मुख्यालय में पत्राचार करके छह सौ कांस्टेबल की मांग की गई है। ये सभी कांस्टेबल नए होंगे। छेरत पुलिस लाइन में इनकी छह माह की ट्रेनिंग होगी। अगले महीने तक कांस्टेबल जिले में आ जाएंगे। छह माह की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जनवरी 2022 में ये पुलिसकर्मी जिले को मिल जाएंगे। 

जिले को छह सौ नए कांस्टेबल मिल जाएंगे

जिले में 27 थाने हैं। इनके अलावा अब थाना महुआखेड़ा व थाना गोधा का दायरा बढ़ गया है। वहीं सुरक्षा विहार में एसपी क्राइम का कार्यालय निर्माणाधीन है। छेरत में भी पुलिस लाइन बन रही है। ऐसे में पुलिस का मौजूदा स्टाफ पर्याप्त नहीं है। देहात की कुछ थानों की हालत ये है कि चौकी प्रभारी के साथ एक ही कांस्टेबल काम कर रहे हैं। निचले स्तर पर स्टाफ के अभाव के चलते जनता को भी परेशानी होती है। ऐसे में जिले को जल्द ही छह सौ नए कांस्टेबल मिलेंगे। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि छह सौ नए कांस्टेबलों के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत की गई हैं। अगले माह कांस्टेबल जिले में आ जाएंगे। इन सभी को छेरत स्थित पुलिस लाइन में छह माह की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। वर्ष 2022 के जनवरी में जिले को छह सौ नए कांस्टेबल मिल जाएंगे। 

जल्द पूरा करें निर्माणाधीन कार्यालय 

सुरक्षा विहार में एसपी क्राइम का कार्यालय निर्माणाधीन है। एसएसपी ने बीते दिनों यहां का निरीक्षण करके कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एसपी सिटी के कार्यालय में हो रहे मरम्मत कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी