दीपावली मेला की तैयारी में जुटा अलीगढ़ नगर निगम

जवाहर भवन में 28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक होगा आयोजन चल रही तैयारी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:46 PM (IST)
दीपावली मेला की तैयारी में जुटा अलीगढ़ नगर निगम
दीपावली मेला की तैयारी में जुटा अलीगढ़ नगर निगम

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : नगर निगम इस बार दीपावली मेला आयोजित करने के साथ विजय उत्सव भी मनाएगा। इसके तहत जवाहर भवन में 28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक रंगारंग कार्यक्रम होंगे। राजस्थानी लोक नृत्य, कवि सम्मेलन, मुशायरा, डांडिया, मैजिक शो, लाफ्टर शो, अलीगढ़ आइडल, फैशन शो, रसिया दंगल, मास्टर शेफ, बाडी बिल्डिग शो आदि आयोजन होंगे। टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं, के कलाकार मलखान सक्सेना व बालीवुड सिगर रेवीका भी जलवा बिखेरेंगे।

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि पथ विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूह, स्थानीय कलाकार, हस्तशिल्प व्यवसायियों के रोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए यह आयोजन कराया जा रहा है। नगर विकास मंत्रालय ने वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिये आयोजन की तैयारियों की सराहना की है। बच्चों के लिए विभिन्न तरह के झूले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अपर नगर आयुक्त व कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि दीपावली पर्व को विजय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसकी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी, इनमें प्रतिभाग करने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजय हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। मेला को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। टीवी सीरियल के कलाकारों और बालीवुड सिंगरों से बात हो गई है। उन्होंने सहमति दे दी है। दीपावली मेला में खाने-पीने के स्टाल लगाए जाएंगे। मनोरंजन के लिए झूले लगवाए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों से जुड़े महिला समूहों के स्तर से बनाए गए आइटमों के स्टाल भी लगवाए जाएंगे। इनमें मिट्टंी के दीये व मोमबत्ती समेत कई उत्पाद होंगे। इस पांच दिवसीय आयोजन को भव्य बनाया जाएगा। इसके लिए समितियों का भी गठन किया जा रहा है। समितियों को अलग-अलग कामों की जिम्मेदारी दी जाएगी। मेला में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा, क्योंकि इस समय संचारी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है।

chat bot
आपका साथी