Aligarh Municipal Corporation: लाकडाउन में चला अभियान, 53 स्थानों पर किया सैनिटाइजेशन

साप्ताहिक लाकडाउन पर रविवार को पुलिस ने सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया। जिले के महत्वूर्ण प्रतिष्ठानों सार्वजनिक स्थलों बाजारों समेत 53 स्थानों को सैनिटाइज किया गया। पांच फायर टैंकरों के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मी दिनभर इन स्थानों पर जुटे रहे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:17 PM (IST)
Aligarh Municipal Corporation: लाकडाउन में चला अभियान, 53 स्थानों पर किया सैनिटाइजेशन
साप्ताहिक लाकडाउन पर रविवार को पुलिस ने सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया।

अलीगढ़, जेएनएन। साप्ताहिक लाकडाउन पर रविवार को पुलिस ने सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया। जिले के महत्वूर्ण प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों समेत 53 स्थानों को सैनिटाइज किया गया। पांच फायर टैंकरों के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मी दिनभर इन स्थानों पर जुटे रहे। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए पुलिस खुद का भी बचाव कर रही है। इसके लिए थानों व चौकियों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं रविवार को लाकडाउन के दिन का पुलिस ने सदुपयोग किया। लाकडाउन के चलते बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नहीं थी। ऐसे में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सुबह से ही सैनिटाइजेशन का अभियान छेड़ दिया।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सैनिटाइजिंग के कार्य में लगे कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण, सोडियम हाइपो क्लोराइड व गर्मी से बचाने के लिए पीपीई किट के साथ तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि 23 कर्मचारियों को साथ लेकर संवेदनशील स्थान, विभिन्न बाजार, आवासीय भवन, कोविड चिकित्सालय, निजी अस्पताल, जेएन मेडिकल कालेज व शहर के कई चौराहों पर सैनिटाइजेशन किया गया। 

इन जगहों पर हुआ सैनिटाइजेशन 

सीएफओ ने बताया कि तीन संवेदनशील स्थानों, 15 बाजार, 10 आवसीय स्थल व 25 अन्य जगहों समेत 53 स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया गया। शाम को कई इलाकों में यह कार्य जारी रहा। 

सरकारी दफ्तरों में एक दिन पहले हुआ सैनिटाइजेशन 

शनिवार को एसएसपी, डीएम, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक, एसपी क्राइम, सीओ प्रथम, सीओ द्वितीय, मंडलायुक्त कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, सीडीओ कार्यालय के साथ उन जगहों पर भी सैनिटाइजेशन किया गया था, जहां कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे।

chat bot
आपका साथी