अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड अधिवेशन: हंगामे के बीच मेयर ने की यूजर चार्ज खत्‍म करने की घोषणा

अलीगढ़ प्रदर्शनी के कृष्‍णांजलि हॉल में आयोजित नगर निगम के बोर्ड अधिवेशन में जमकर हंगामा हुआ। यूजर चार्ज खत्‍म करने की मांग को लेकर पार्षद धरने पर बैठ गए। हंंगामा अधिक होने पर मेयर मोहम्मद फुरकान ने यूजर चार्ज समाप्‍त करने की घोषणा कर दी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 12:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 03:10 PM (IST)
अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड अधिवेशन: हंगामे के बीच  मेयर ने की यूजर चार्ज खत्‍म करने की घोषणा
मेयर मोहम्मद फुरकान ने यूजर चार्ज समाप्‍त करने की घोषणा कर दी।

अलीगढ़ जेएनएन:  गुरुवार को अलीगढ़ प्रदर्शनी के कृष्‍णांजलि हॉल में आयोजित नगर निगम के बोर्ड अधिवेशन में जमकर हंगामा हुआ। यूजर चार्ज खत्‍म करने की मांग को लेकर पार्षद धरने पर बैठ गए। हंंगामा अधिक होने पर  मेयर मोहम्मद फुरकान ने यूजर चार्ज समाप्‍त करने की घोषणा कर दी। पार्षदों को समझाते हुए मेयर ने कहा कि यूजर चार्ज खत्म किया जाता है।

अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति  ने  यूजर चार्ज व हाउस टैक्स (संपत्ति कर) के बढ़ोत्तरी को लेकर एक दिन पहले ही धरना देने की घोषणा कर दी थी। मुख्य संयोजक अनिल सेंचुरी व मनीष अग्रवाल बूल ने कहा कि कोरोना संकट से व्यापार, उद्योग सब बदहाली के कगार पर हैं। नगर निगम ने दुकान, प्रतिष्ठान व व्यवसायिक कांप्लेक्स के 10 गुना तक हाउस टैक्स बढ़ा दिए हैं। मुख्य संयोजक हरीकिशन अग्रवाल ने कहा कि बाजारों में कूड़ा-कचारा के ढेर, गंदगी से बजबजाते नाले नालियां हैं। बाजारों में शौंचालय तक नहीं हैं। जहां हैं, उनकी सफाई नहीं होती है। 

chat bot
आपका साथी