अमेरिका में चमक बिखेर रही अलीगढ़ की मेटल की स्विच प्लेट

मेटल की स्विच डिजाइनर प्लेट पूरी तरह से हैंड मेड है। हस्तशिल्पियों द्वारा इसे तैयार किया जाता है। पहले इसकी सीट कटिंग होती है। फिर इसे आकर्षित डिजाइन का लुक देने के लिए प्लेट पर चिताई का काम किया जाता है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:37 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:37 AM (IST)
अमेरिका में चमक बिखेर रही अलीगढ़ की मेटल की स्विच प्लेट
ताला-तालीम के अपने शहर में हुनरमंदों की कला के भी सभी कायल हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। ताला-तालीम के अपने शहर में हुनरमंदों की कला के भी सभी कायल हैं। पीतल की मूर्ति के बाद घर की सजावट में प्रयोग किए जाने वाले आयटम भी विदेशी बाजार में छाए हुए हैं। मेटल की बिजली की डिजाइनर स्विच प्लेट अमेरिका सहित अन्य विकसित देशों में अपनी चमक बिखेर रही है। यह उत्पाद फाइव स्टार होटल, रिसोर्ट, सरकारी बंगला व कौठियों में लगाई जा रही हैं। महामारी के बीच रियल एस्टेट कारोबार के साथ ही भवन निर्माणों की साइट पर काम फिर से शुरू हो गया है। इस बीच 10 से 20 लाख रुपये तक आर्डर मिल रहे हैं।

भा रहे इंटीरियर डिजाइनर

मेटल की स्विच डिजाइनर प्लेट पूरी तरह से हैंड मेड है। हस्तशिल्पियों द्वारा इसे तैयार किया जाता है। पहले इसकी सीट कटिंग होती है। फिर इसे आकर्षित डिजाइन का लुक देने के लिए प्लेट पर चिताई का काम किया जाता है। इसके बाद इस पर पालिश या प्लेटिंग की जाती है। यह मेटल की प्लेट समुद्री तट के किनारे वाले देशों में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। आयरन की बिजली के स्विच बोर्ड की प्लेट में जल्द ही जंग लग जाती है, जबकि पीतल पर नमकीन पानी का अधिक असर नहीं होता है। इस लिए विदेशी ग्राहक इसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसके लगाने से कमरे की सजावट में चार-चांद लग जाते हैं। अलीगढ़ मेड के इस आयटम को इंटीरियर डिजाइनर खूब पसंद कर रहे हैं।

पीतल के बढ़े रेटों ने बढ़ाई मुश्किल

निर्यातक अभिषेक जिंदल ने बताया है कि विदेशी व्यापार की शर्तों के अनुसार आर्डर देने वाले दिन से ही रेट तय होते हैं। निर्यातकों को अमेरिका सहित अन्य यूरोपीय देश, जापान व केनेडा से आर्डर तो मिल रहे हैं, मगर पीतल के बढ़े रेटों ने उत्पाद निर्माताओं की नीद उड़ी हुई हैं। बिजली फिटिंग से जुड़ा आयरन व मेटल का 500 करोड़ सालाना का कारोबार है। पिछले डेढ़ साल में पीतल पर 40 प्रतिशत तक रेट बढ़े हैं। पीतल के रेट 550 से 700 रुपये प्रतिकिलो तक हैं। निर्यातकों को महामारी के चलते रोके गए आर्डर का माल मंगाया जा रहा है। कारोबारी साख बनाने के लिए बुक आर्डर के माल की आपूर्ति कर रहे हैं।

कोरोना संकट के दौरान विदेशी कारोबारियों ने जिन आर्डर को रोका था, उनकी आपूर्ति मंगाई जा रही है। बिजली की पीतल स्विच बोर्ड प्लेट के हाल ही में 10 लाख रुपये के आर्डर मिले हैं। महंगी पीतल ने मुश्किल बढ़ा दी हैं। बाजार में साख बनाए रखने के लिए आर्डर देने होंगे।

- शलभ जिंदल, निर्यातक

chat bot
आपका साथी