Unlock: सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगे अलीगढ़ के बाजार नहीं होगी साप्‍तााहिक बंदी

उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़़ में अब सुबह नौ से रात नौ बजे तक बाजार खुलेंगे। साप्‍ताहिक बंदी भी नहीं होगी। सप्‍ताह में सोमवार से शुक्रवार तक ही बाजार खुलेंगे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 07:53 AM (IST)
Unlock:  सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगे अलीगढ़ के बाजार नहीं होगी साप्‍तााहिक बंदी
Unlock: सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगे अलीगढ़ के बाजार नहीं होगी साप्‍तााहिक बंदी

अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़़ में अब सुबह नौ से रात नौ बजे तक बाजार खुलेंगे। साप्‍ताहिक बंदी भी नहीं होगी। सप्‍ताह में सोमवार से शुक्रवार तक ही बाजार खुलेंगे। शनिवार व रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। सिर्फ आवश्‍यक सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं होगा। यह निर्णय सोमवार को   डीएम चंद्रभूषण सिंह ने  कलक्ट्रेट नवीन सभागार में हुई बैठक में लिया है।  डीएम ने कहा है कि बाजार मेें मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन आवश्‍यक रूप से किया जाए। 

2052 व्यक्तियों की रिपोर्ट पैंडिंग

डीएम ने निर्देश दिए हैं कि घर-घर सर्वे के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 1447 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल लिए गये थे, जिसमें 372 व्यक्तियों की कोविड-19 की जाॅच आ चुकी है, 8 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैंं। 8 लोगों में 5 छर्रा व 3 लोग अलीगढ़ शहर से हैं। अब तक कुल 2052 व्यक्तियों की रिपोर्ट पैंडिंग है। जेएन मेडीकल काॅलिज से समन्वय स्थापित कर अवशेष कोविड-19 जाॅच रिपोर्टो को प्राप्त कर लिया जाए।  

अस्‍पतालों में न हो कोई भी समस्‍या 

डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए हैंं कि एल-2 अस्पताल पं दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालिय के डाक्टर्स एवं पैरामेडीकल स्टाफ की परफोरमेन्स शीट तैयार कर कोरोना कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। एल-1 अस्पताल, जीवन ज्योति के लिए उप जिलाधिकारी कोल, एल1 अस्पताल अतरौली हेतु उप जिलाधिकारी अतरौली तथा एल-2 अस्पताल पं0 दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालिय के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। तीनों अस्पतालों में कोई भी समस्या न हो पाये। जो भी व्यवस्था की जानी है उसे सम्बन्धित सीएमएस एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर पूर्ण कराया जाए। इसके अतिरिक्त अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय एल-2 अस्पताल पं0 दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालिय में 100 बेड का अतिरिक्त वार्ड समस्त व्यवस्थाओं सहित अतिशीघ्र ही स्थापित कराया जाए। 

chat bot
आपका साथी