आज आधी रात को जन्मेंगे प्रभु यीशु

क्रिश्चन सोसाइटी का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस 25 दिसंबर को है। बुधवार को घंटाघर रोशनी से जगमग रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 02:06 AM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 02:06 AM (IST)
आज आधी रात को जन्मेंगे प्रभु यीशु
आज आधी रात को जन्मेंगे प्रभु यीशु

जासं, अलीगढ़ : क्रिश्चन सोसाइटी का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस 25 दिसंबर को है। बुधवार को घंटाघर स्थित चर्च ऑफ एसेंसन में लाइटिग की गई। फादर हेरल्ड अमिताब ने विशेष प्रार्थना कराई। जलाई जाने वाली पांच कैंडिल का महत्व भी बताया। गुरुवार को आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंचेगी। प्रभु यीशु जन्म लेंगे। गूंजने लगेगी जिगल बेल- जिगल बेल की गूंज। साथ ही गिरजाघरों के घंटे बजने लगेंगे। केक कटेगा। मसीह समाज के लोग एक दूजे को बधाई देंगे। अगले दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से चर्चों में सेलिब्रेशन का दौर चलेगा।

दुनियाभर में एक ही दिन मनाए जाने वाले क्रिसमस की खुशियां शहर में देखने को मिल रही हैं। मसीह समाज के बच्चों ने शाम को कोरल सिगिग के जरिये प्रभु यीशु के जन्म की जानकारी घर-घर में दीं।

मसीह समाज के लोग गिफ्ट गैलरियों पर खरीदारी करते हुए देखे गए। सांता क्लॉज की ड्रेसेज, क्रिसमस ट्री, क्रिसमस ट्री को सजाने का सामान खरीदने वालों की होड़ लगी रही। चर्च कंपाउंड स्थित मसीह समाज के घरों में केक बनने की महक फिजा में घुलने लगी है। घरों को गुब्बारे व अन्य सजावटी सामानों से सजाया गया है। घंटाघर स्थित चर्च कंपाउंड में भी मसीह समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों को इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजाया है। साथ ही आयोजन कमेटी से कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए दिशा निर्देश भी दिए। नगला मसानी स्थित महानेहदान फेलोशिप चर्च के पादरी शैमोअल सिमौन ने कहा है कि प्रभु के जन्म दिवस पर जश्न तो होगा, मगर इस बार कोरोना संकट के चलते आयोजन जरा हटके होंगे। प्रार्थना की तैयारियां कर ली गई हैं।

chat bot
आपका साथी