25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में अलीगढ़ के कुणाल नंबर-1

जिले के स्टार निशानेबाजों में शुमार निरंजनपुरी निवासी 21 वर्षीय कुणाल सैनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। नेशनल शूटिंग चैंपियनिशप में उन्होंने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:49 PM (IST)
25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में अलीगढ़ के कुणाल नंबर-1
कुणाल सैनी ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जिले के स्टार निशानेबाजों में शुमार निरंजनपुरी निवासी 21 वर्षीय कुणाल सैनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। नेशनल शूटिंग चैंपियनिशप में उन्होंने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने सातवें स्थान पर कब्जा जमाया है। इस इवेंट में राष्ट्रीय स्तर पर रिनाउन्ड शूटर बनने का कारनामा करने वाले वे मंडल के पहले खिलाड़ी भी बने हैं। यह जानकारी यूपी शूटिंग टीम मैनेजर व अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेफरी वेदप्रकाश शर्मा ने दी।

शूटिंग चैंपियनशिप

वेदप्रकाश ने बताया कि 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 18 नवंबर से छह दिसंबर तक नई दिल्ली की डा. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हो रही है। जिसमें पूरे देश के साथ नेवी, एयरफोर्स, आर्मी के निशानेबाज भी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के मुकाबले हो चुके हैं व महिला वर्ग के बाकी हैं। पुरुष वर्ग में अलीगढ़ को दो उपलब्धियां हासिल हुई हैं। जिसमें कुणाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 600 में 567 का स्कोर किया। इसकी दम पर वे इंडियन शूटिंग टीम सेलेक्शन ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई कर गए। इसके अलावा उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में रही। जिसमें उन्होंने 600 में 563 का स्कोर किया और यूपी में नंबर-1 और आलइंडिया लेवल पर सातवें स्थान पर काबिज हुए। मात्र दो अंकों से पदक जीतने से चूक गए। इस इवेंट में रिनाउन्ड शूटर होने वाले वे पिछले 30 वर्षों के इतिहास में मंडल के प्रथम खिलाड़ी भी बने हैं। निरंजनपुरी निवासी कुणाल सैनी कावेरी वाटिका स्थित लक्ष्य इंस्टीट्यूट आफ शूटिंग एंड स्पोट्र्स में अपने गुरु वेदप्रकाश से प्रशिक्षण लेते हैं। इंस्टीट्यूट अध्यक्ष डा. उमा बनर्जी ने कुणाल की सफलता पर उनको सम्मानित करने की घोषणा की।

14 वर्षीय मानव भी बने रीनाउन्ड शूटर

वेद ने बताया कि 14 वर्षीय शूटर मानव शर्मा ने अपनी पहली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में रिनाउन्ड शूटर बनने का खिताब अपने नाम किया। साथ ही इंडियन शूटिंग टीम के सेलेक्शन ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई किया। इनको भी सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी