अलीगढ़ नुमाइश में जगह-जगह है गंदगी, सफाई के नाम पर खाना पूर्ति

नुमाइश में इन दिनों साफ-सफाई के नाम पर महज खाना पूर्ति हो रही है। कई-कई दिनों तक दुकानों के सामने से कूड़ा नहीं उठ रहा है। वीआईपी रोड पर भी गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। गड्ढों से भी पानी नहीं निकाला जा रहा है। इसके चलते दुकानदार परेशान हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:49 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:49 AM (IST)
अलीगढ़ नुमाइश में जगह-जगह है गंदगी, सफाई के नाम पर  खाना पूर्ति
नुमाइश में इन दिनों साफ-सफाई के नाम पर महज खाना पूर्ति हो रही है।
अलीगढ़, जेएनएन। नुमाइश में इन दिनों साफ-सफाई के नाम पर महज खाना पूर्ति हो रही है। कई-कई दिनों तक दुकानों के सामने से कूड़ा नहीं उठ रहा है। वीआईपी रोड पर भी गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। गड्ढों से भी पानी नहीं निकाला जा रहा है। इसके चलते दुकानदार परेशान हैं। नगर निगम के अफसरों को कई-कई बार फोन करने के बाद भी कूड़ा नहीं उठता है।
 
नगर निगम के सफाई कर्मियों को जिम्‍मेदारी

नुमाइश में साफ-सफाई के लिए प्राइवेट कर्मचारी नियुक्त किए जाते हैं। इसके लिए बकायदा टेंडर निकलता है। इस बार नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है। इस बार इस कार्य के लिए 15 लाख रुपये का बजटत तय हुआ है। इस बजट से नुमाइश परिसर में तीन शिफ्टों में सफाई कराने की जिम्मेदारी है, लेकिन शुरुआत से ही साफ-सफाई के नाम पर खाना पूर्ति हो रही है। नुमाइश के वीआईपी रोड पर भी कूड़ा पड़ा हुअा है। दुकानदार पवन गुप्ता बताते हैं कि नगर निगम के कर्मचारी साफ सफाई के नाम पर लापरवाही कर रहे हैं। दो तीन दिनों में एक बार ही कूड़ा उठता है। गड्डों से पानी निकलवाने के लिए पैसे मांगे जाते हैं। इसके चलते सभी दुकानदार परेशान हैं। 

 
तीन दिन से नहीं उठाए गए मरे हुए कुत्ते

नुमाइश के वीआईपी रोड पर जैन साफ्टी के पीछे वाली दुकान में तीन कुत्ते मर गए हैं। अब यह यहां पर ऐसी ही पड़े हैं। इनसे बदबू उठ रही है। इसके चलते दुकानदार परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी नगर निगम के कर्मचारी इन्हें उठाने नहीं आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी