भाजपा की कोर कमेटी में अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बनी रणनीति

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के लिए शनिवार रात 10 बजे भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई इसमें तय हुआ कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा चुनाव लड़ेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 01:36 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 01:36 AM (IST)
भाजपा की कोर कमेटी में अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बनी रणनीति
भाजपा की कोर कमेटी में अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बनी रणनीति

जासं, अलीगढ़ : जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के लिए शनिवार रात 10 बजे भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई, इसमें तय हुआ कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों से विचार लिए गए। 12 ब्लाक प्रमुखों के पद पर भी भाजपा के प्रमुख हों इसके लिए भी रणनीति बनाई गई।

प्रभारी मंत्री सुरेश राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि संगठन के हर निर्देश का पालन होगा। प्रभारी मंत्री ने जिले के सातों विधायकों से पूरी सक्रियता के साथ लगने को कहा। एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व मंत्री जयवीर सिंह से बात करके दमदारी से जुटने को कहा। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि हमारे पास नौ सदस्य हैं, छह बागी सदस्य भी पार्टी के साथ जुटने को तैयार हैं। अन्य सदस्यों से भी बातचीत चल रही है। चर्चा है कि पार्टी ने बैठक में सदस्यों से बातचीत करने के लिए कमेटी बना दी है। प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह सदस्यों से बातचीत करना शुरू कर दें। महामंत्री शिव नारायण शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए संगठन पूरी तरह से जुट गया है। निर्दलीय सदस्यों से लगातार संपर्क किया जाएगा। उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए राजी किया जाएगा। इसी तरह से ब्लाक प्रमुख पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उसके लिए निर्दल जीतकर आए बीडीसी सदस्यों से संपर्क किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी