अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने तीन अवैध निर्माण को किया सील

नए उपाध्यक्ष के आने से पहले हरकत में आए अधिकारी सासनी गेट क्षेत्र में कार्रवाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:58 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:58 AM (IST)
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने तीन अवैध निर्माण को किया सील
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने तीन अवैध निर्माण को किया सील

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : नए उपाध्यक्ष गौरांग राठी के आने से पहले ही अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के अफसर हरकत में आ गए हैं। कई दिन बाद गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने सीलिग की कार्रवाई की। सासनीगेट थाना क्षेत्र में तीन अवैध निर्माण को सील कर दिया। इन भवन स्वामियों ने नक्शे के खिलाफ निर्माण किया था।

गुरुवार को एडीए की टीम अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया के निर्देश में सासनी गेट थाना क्षेत्र में पहुंची। यहां सबसे पहले आगरा रोड स्थित आंबेडकर पार्क के सामने अशोक कुमार वाष्र्णेय के निर्माण पर कार्रवाई की। इन्होंने करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्माण कर रखा था। इसमें बेसमेंट, भूतल व दो मंजिल के व्यावसायिक निर्माण शामिल हैं। स्वीकृति मानचित्र के खिलाफ यह निर्माण हुआ था। इसे सील कर दिया है। टीम दुर्गापुरी में पहुंची। यहां संजीव गुप्ता ने करीब 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सेटबैक प्रभावित कर निर्माण कर लिया गया था। इसे भी टीम ने सील कर दिया। टीम हाजीपुर चौहटा स्थित लोक सिटी में पहुंची। यहां एक हजार वर्ग गज क्षेत्रफल में बिना नक्शा पास कराए ही निर्माण कर लिया था। टीम ने इसे भी सील कर दिया। टीम में सहायक अभियंता केदारराम, अवर अभियंता श्याम मोहन शुक्ला, गंगेश कुमार सिंह, श्यामवीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

.......

अनौना हाउस में बिना

नक्शे कर लिया निर्माण

जासं, अलीगढ़ : शत्रु संपत्तियों पर निर्माण कार्य थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का सामने आया है। एडीए ने नोटिस जारी कर कहा है कि अनौना हाउस में करीब 250 वर्गगज क्षेत्रफल में कालम खड़े करके निर्माण शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण से इसका नक्शा पास नहीं हैं। अभियंताओं की टीम को मौके पर कोई नक्शा नहीं दिखाया गया। जल्द ही इसे सील किया जा सकता है। अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया की तरफ से संबंधित अभियंता को सीलिंग की कार्रवाई करने के आदेश भी हो गए हैं। भवन स्वामी अब्दुल हफीज ने प्राधिकरण में इसका जवाब दिया है। इसमें कहा है कि यह वक्फ संपत्ति है, लेकिन इसमें कोई नया निर्माण नहीं हुआ है। पुराने निर्माण को ही बढ़ाया गया है।

chat bot
आपका साथी