Aligarh Defense Corridor: अगले एक महीने में रफ्तार पकड़ेगा डिफेंस कारिडोर

डिफेंस कारिडोर में अब विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां पर सड़क निर्माण में तेजी आ गई है। वहीं नवागत डीएम ने भी यहां का निरीक्षण कर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। इनमें कुछ कार्यों में संशोधन भी किया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:45 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:45 AM (IST)
Aligarh Defense Corridor: अगले एक महीने में रफ्तार पकड़ेगा डिफेंस कारिडोर
डीएम ने भी यहां का निरीक्षण कर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। डिफेंस कारिडोर में अब विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां पर सड़क निर्माण में तेजी आ गई है। वहीं, नवागत डीएम ने भी यहां का निरीक्षण कर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। इनमें कुछ कार्यों में संशोधन भी किया है। पुलिस चौकी व पार्क की स्थापना भी डीएम के निर्देशों पर हो रही है। ऐसे में संभावना है कि अगले महीने तक यहां के विकास कार्य रफ्तार पड़क लेंगे। केंद्र सरकार अलीगढ़ समेत यूपी के छह शहरा में डिफेंस कारिडोर विकसित कर रही है।

प्रोजेक्‍ट को लेकर कारोबारी खुश

जिले में खैर के अंडला में रक्षा संबंधी उपकरण बनाने की फैक्टरी के तौर पर बसाए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर के लिए जिला प्रशासन अब 60 हेक्टेयर जमीन और अधिग्रहण करने का प्लान बना रहा है। शुक्रवार को नवागत डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने डिफेंस कॉरिडोर के संबंध में बैठक की। बैठक में यह बात सामने आई कि उद्यमी इस प्रोजेक्ट को लेकर खासे उत्साहित हैं। वह इसमें और अधिक निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में जमीन और बढ़ाई जाए। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी संजीव ओझा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्किल रेट के दो गुने दामें इसका अधिग्रहण होगा। वहीं, अभी तक डिफेंस कॉरिडोर नेड-1 के लिए अलीगढ़ के अंडला में 96 हेक्टेयर से अधिक जमीन जिला प्रशासन ने यूपीडा के नाम कराई है। इस जमीन का आवंटन भी कंपनियों को शुरू हो गया है। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि जिला प्रशासन ने 60 हेक्टेयर और जमीन तलाश का प्लान तैयार किया है। वहीं, निर्माण कार्य भी अब तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल परिसर के बीचों बीच से दो किमी लंबी सड़क बन रही है। इसके साथ ही जल्द ही यहां पर चौकी व पार्क का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। पीएम व सीएम योगी आदित्यनाथ कभी भी इसका शिलान्यास कर सकते हैं। अगले महीने तक यहां पर काम भी दिखाई देने लगेगा।

chat bot
आपका साथी