Aligarh Coronavirus News Update : जिले में 11 लोगों की कोरोना से मौत, 460 नए संक्रमित

कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब हर दिन सक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। शहर के साथ गांव में भी लोग कोरोना सक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को जिले में कुल 460 संक्रमित मिले। वहीं 265 लोग स्वस्थ्य होकर गए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:53 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 01:42 PM (IST)
Aligarh Coronavirus News Update : जिले में 11 लोगों की कोरोना से मौत, 460 नए संक्रमित
265 लोग स्वस्थ्य होकर गए। 13 लोग जिंदगी की जंग हार गए।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब हर दिन सक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। शहर के साथ गांव में भी लोग कोरोना सक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को जिले में कुल 460 संक्रमित मिले। वहीं, 265 लोग स्वस्थ्य होकर गए। 13 लोग जिंदगी की जंग हार गए। अब तक जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17 हजार से ऊपर जा चुका है। एक अप्रैल के बाद से ही जिले में छह हजार से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। 

इस तरह मिले संक्रमित

पंचायत चुनाव के बाद अब मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को जिले में 11 लोगों की मौत हुई। इनमें नौ मरीज दीनदयाल के शामिल हैं। इसमें पांच 50 से ऊपर के व चार इससे कम उम्र की थी। इसके साथ ही दो लोगों की मौत रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में हुई। सभी मृतकों का कोरोना प्राटोकाल के तहत दाह संस्कार कराया। नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में सभी की अंत्येष्टि हुईं।

गुरुवार को जिले में कुल 460 संक्रमित मिले। इनमें शहर के विभिन्न क्षेत्ों व तहसीलों के मरीज शामिल थे। अब प्रशासन जांच पड़ताल के बाद इन मरीजों को होम आइसोलेट व अस्पताल में भर्ती कर रहा है। चुनाव के तेजी से बढ़ रहे हैं मामले : पंचायत चुनाव के मतदान व मतगणना के बाद अब तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। पहले जहां हर दिन दो सौ से तीन सौ के बीच मामले सामने आ रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा पिछले तीन चार दिनों से 400 से ऊपर चला गया है। संभावना जताई जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह और बढ़ सकती है। ऐसे में प्रशासन अब बिना मास्क लगाने वालों के खिलाफ सख्ती कर रहे हैं।

दीनदयाल में फटा आक्सीजन पाइप, एक घायल

दीनदयाल अस्पताल में गुरुवार को एक आक्सीजन प्लांट का पाइप  गया है। इसके चलते आक्सीजन यूनिट का एक कर्मचारी घायल हो गया। इसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अफसरों के मुताबिक गुरुवार की सुबह किसी मरीज के तीमारदार ने आक्सीजन की रफ्तार बढ़ा दी। इसके चलते दवाब पड़ने पर आक्सीजन पाइप फट गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ।

chat bot
आपका साथी