Aligarh Weatherforecast : पारा चढ़ने से राहत, ठंडी हवाओं ने सताया, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते दिल्ली व आसपास के जिलों में ठंड बढ़ गई है। इसका असर अलीगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि पिछले सप्ताह यहां मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को तापमान में तो बढ़ोतरी हुई।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:54 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:54 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : पारा चढ़ने से राहत, ठंडी हवाओं ने सताया, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते दिल्ली व आसपास के जिलों में ठंड बढ़ गई है।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते दिल्ली व आसपास के जिलों में ठंड बढ़ गई है। इसका असर अलीगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि पिछले सप्ताह यहां मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को तापमान में तो बढ़ोतरी हुई। लेकिन, ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान भी किया। सूरज आठ बजे निकले। लेकिन, कोहरे में ओट में छिपते रहे। 10 बजे के बाद सूर्यदेव के निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने टहलते हुए मौसम का आनंद लिया। 

ऐसा है मौसम का हाल

बुधवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होकर नौ डिग्री पर आ गया। तड़ते हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार के मुकाबले कोहरा थोड़ा कम जरूर था। लेकिन, ठंडी हवाअों ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। रात में भी शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। सुबह करीब आठ बजे सूर्यदेव निकल तो आए। लेकिन, बादलों व हल्के कोहरे की आड़ में छिपे रहे। करीब 10 बजे सूर्यदेव ने पूरी तरह दर्शन दिए, तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की। इससे पहले सुबह पार्कों में बच्चो, बुजुर्ग व महिलाएं टहलने नजर आए। लोगों ने घर की छतों पर योगा भी किया। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 10 दिनों तक हालात ऐसा ही रहेंगे। अभी तापमान में और गिरावट हो सकती है। ऐसे में ठंड बढ़ेगी। हालांकि आइएमडी ने 13-15 जनवरी तक शीतलहर के बारे में चेतावनी दी थी। इसके चलते मंगलवार से हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे उत्तरी राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई थी। 

सर्दी से रखें बचाव

इस मौसम में डॉक्टरों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ऐसे में बच्चों व महिलाअों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्म पानी पीएं। गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। कान व गले को ढंककर रखें। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। 

chat bot
आपका साथी