दिल्ली से नुमाइश देखने अलीगढ़ आया मासूम पतंग उड़ाते में गिरा, गंभीर Aligarh News

छत पर पतंग उड़ाते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली के सुभाष नगर निवासी सैफ का सात वर्षीय बेटा कैफ गुरुवार को पिता सैफ व मां मुस्कान के साथ में नुमाइश देखने ननिहाल सारसौल में आया था।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:41 PM (IST)
दिल्ली से नुमाइश देखने अलीगढ़ आया मासूम पतंग उड़ाते में गिरा, गंभीर  Aligarh News
शुक्रवार को वह अकेला ही छत पर चला गया और पतंग उड़ाने लगा।

अलीगढ़, जेएनएन।  बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल इलाके में दिल्ली से अलीगढ़ में लगी नुमाइश देखने ननिहाल आया मासूम छत पर पतंग उड़ाते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली के सुभाष नगर निवासी सैफ का सात वर्षीय बेटा कैफ गुरुवार को पिता सैफ व मां मुस्कान के साथ में नुमाइश देखने ननिहाल सारसौल में आया था। शुक्रवार को वह अकेला ही छत पर चला गया और पतंग उड़ाने लगा। किसी तरह पतंग उड़ाते में मासूम छत से नीचे बरामदे में गिर गया और बेहोश हो गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी व स्वजन आ गए और वे मासूम को लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां से मासूम की हालत गंभीर देखते हुए उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी