अलीगढ़ के भाजपा विधायक का फेसबुक पर अपमान, यह है मामला

हरदुआगंज कस्बा क्षेत्र के गांव अलहदादपुर के पूर्व प्रधान सपा नेता पर छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह के अपमान का मुकदमा दर्ज हुआ है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।आरोपितों ने फेसबुक पर विधायक को लेकर अपमानजनक पोस्ट की गई थी

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:46 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 12:39 PM (IST)
अलीगढ़ के भाजपा विधायक का फेसबुक पर अपमान, यह है मामला
आरोपितों ने फेसबुक पर विधायक को लेकर अपमानजनक पोस्ट की गई थी

अलीगढ़, जेएनएन। हरदुआगंज कस्बा क्षेत्र के गांव अलहदादपुर के पूर्व प्रधान सपा नेता पर छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह के अपमान का मुकदमा दर्ज हुआ है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।आरोपितों ने फेसबुक पर विधायक को लेकर अपमानजनक पोस्ट की गई थी, जो झूठे आरोप के साथ जनाक्रोश भडक़ाने वाली थी।

यह है मामला

विधायक प्रतिनिधि अनिल तोमर के मुताबिक 18 अप्रैल को आरोपितों ने फेसबुक पर विधायक को लेकर अपमानजनक पोस्ट की गई थी, जो झूठे आरोप के साथ जनाक्रोश भडक़ाने वाली थी। मामले में पुलिस ने अजुन सिंह भोलू उर्फ महेश, व भाई तरनेश सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जनपद में विकास कार्यो की दृष्टि से नंबर एक की रैंक पाए पर गांव अहलदादपुर में बीते माह बोर्ड लगाया था। पूर्व प्रधान द्वारा लगवाए गए विकास कार्यो के बोर्ड को ब्लॉक अधिकारियों द्वारा हटवा दिया। बोर्ड हटाने के बाद विधायक व पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी। विधायक प्रतिनिधि ने अलहदादपुर के निकट स्थित विधायक के कैंप कार्यालय से बोर्ड चोरी होने का आरोप लगाते हुए अर्जुन सिंह को भाई व पिता वा लगाया था। मामले की नामजद रिपोर्ट हो गई थी।

chat bot
आपका साथी