अलीगढ़ में सुबह होते ही सूर्य ने धरती पर बिखेरी रश्मियां, सर्द हवा से सिहरन

शनिवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। आसमान पूरी तरह साफ रहा। सुबह से सर्द हवा चल रही है जिससे लोग ठिठुर भी रहे हैं। हालांकि सुबह से ही धरती पर सूर्य की सुनहरी रश्मियां बिखरी हुई हुई हैंं। गुनगुनी धूप से राहत भी मिल।रही है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:24 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:24 AM (IST)
अलीगढ़ में सुबह होते ही सूर्य ने धरती पर बिखेरी रश्मियां, सर्द हवा से सिहरन
शनिवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। आसमान पूरी तरह साफ रहा।

अलीगढ़, जेएनएन। शनिवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। आसमान पूरी तरह साफ रहा। सुबह से सर्द हवा चल रही है, जिससे लोग ठिठुर भी रहे हैं। हालांकि, सुबह से ही धरती पर सूर्य की सुनहरी रश्मियां बिखरी हुई हुई हैंं। गुनगुनी धूप से राहत भी मिल।रही है। वहीं, बदले मौसम का असर फिर दिखाई दिया है। सुबह, कुछ समय के लिए हल्का कोहरा वातावरण में छाया रहा।न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। 

ऐसा था सुुुुबह मौसम    

सुबह लोग सोकर उठे तो ठिठुर गए। फिजां में सर्द  हवा घुली हुई थी। लोग गर्म कपड़ों में ढके नजर आए। ऐसे ही मोर्निंग वॉक पर निकले। हल्का कोहरा ने थोड़ी दिक्कत बढ़ाई। इससे रेहड़ी, पटरी वाले अलाव के  पास खड़े दिखाई दिए। हालांकि, सूर्यदेव अपने निर्धारित समय पर ही प्रकट हो गए। फिर धूप खिल उठी। मौसम बदल रहा है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने के पूरे आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के मिजाज में अभी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। शनिवार को बाजार भी समय से खुलने लगे हैं। उधर, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम रबी की फसलों के लिए बेहतर है। मिट्टी में नमी रहने से सिंचाई की आवश्यकता कम पड़ेगी। 

सार्वजनिक स्थलों पर जलवाए अलाव

नगर निगम ने रात में जगह-जगह अलाव जलवाए। शेल्टर होम में भी अलाव की व्यवस्था कराई गई। बरौला बाईपास स्थित नंदी गोशाला, आगरा रोड स्थित कान्हा गोशाला के अलावा रेलवे पार्सल घर, गांधीपार्क बस स्टेंड, गांधीपार्क शेल्टर होम, भुजपुरा शेल्टर होम, गूलर रोड शेल्टर होम व सारसौल बस स्टेंड पर अलाव जलाने की व्यवस्था पहले चरण में शुरू की गई। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शीत लहर की आशंका को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। लकड़ी की मात्रा की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी