अलीगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी स्मार्ट, फोन से करेंगी हर काम, जानिए विस्‍तार से

अब जल्द ही वह कागज व रजिस्ट्ररों को छोड़कर स्मार्ट फोन से काम करती हुईं नजर आएंगी। फोन से ही वह अफसरों से लेकर लोगों तक को पूरी अपडेट देंगी। जिले में शासन स्तर से इन कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्ट फोन की पहली खेप आ गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:43 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:43 AM (IST)
अलीगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी स्मार्ट, फोन से करेंगी हर काम, जानिए विस्‍तार से
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है।

अलीगढ़ , जागरण संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही वह कागज व रजिस्ट्ररों को छोड़कर स्मार्ट फोन से काम करती हुईं नजर आएंगी। फोन से ही वह अफसरों से लेकर लोगों तक को पूरी अपडेट देंगी। जिले में शासन स्तर से इन कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्ट फोन की पहली खेप आ गई है। अफसरों को कुल 2912 स्मार्ट फोन मिले हैं। एक फोन की कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी गई है। जल्द ही जिले में इसका वितरण शुरू हो जाएगा।

यह है मामला

जिले में कुल 3020 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से कुछ पद फिलहाल खाली चल रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर बच्चों के वजन मापने, कुपोषण मिटाने को, पुष्टाहार वितरण, टीकाकरण तथा अन्य योजनाओं को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी होती , लेकिन योजनाओं में पारदर्शिता लाने और योजनाओं की आनलाइन फीडिंग का काम नहीं हो पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी रजिस्ट्र से काम करने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में अब शासन स्तर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तााओं को स्मार्ट फोन देेने का फैसला लिया है। इस योजना का मकसद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तकनीक से लैस करना और इंटरनेट के दौर में उन्हें दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाना है। जिले में कोरोना को नियंत्रित करने में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। ऐसे में भविष्य में स्मार्ट फोन देने से आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को काम करने में और सुविधा होगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में ज्यादा पारदर्शिता आएगी।

2912 स्मार्ट फोन की खेप आई

 पहले चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए जिले में 2912 स्मार्ट फोन आ गए हैं। जिला स्तर पर इन्हें सुरक्षित रखवा दिया गया है। एक महीने के अंत तक इन फोन का एक साथ वितरण शुरू होगा। फिलहाल विभागीय अफसर स्मार्ट फोन वितरण के लिए जिले भर के आंनगाबड़ी कार्यकर्ताओं का डाटा तैयार कर रहे हैं।

इस तरह होगा फायदा

स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी हर योजना और कार्यक्रम का ब्यौरा अब तत्काल मिलेगा। कार्यकर्ताओं को रजिस्ट्रर का वजन नहीं लादना पड़ेगा। हर डाटा अब कार्यकर्ता की मुट्ठी में होगा। कुपोषित बच्चों का डाटा एक क्लिपर होगा। आनलाइन बैठकें भी घर से ही पूरी की जा सकेंगी। एक-एक बच्चे का रिकार्ड मोबाइल में सेब होगा। वितरण के बाद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी मिलेगा। पुष्हाहार के लिए ट्रैकर एप भी डाउनलोड कराया जाएगा।

1500 रुपये अतिरिक्त मानेदय

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन में सभी योजनाओं की फीड़िंग करने पर 1500 रुपये का अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। इसको लेकर भी शासन से आदेश जारी हो गया है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्ट फोन मिल गए हैं। जल्द ही जिले में इनका वितरण हो जाएगा। पहली खेप में कुल 2912 स्मार्ट फोन जिले में आए हैं।श्रेयस कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी

chat bot
आपका साथी