CM Yogi की पहल पर अलीगढ़ प्रशासन की अनोखी मुहिम, चकरोड़ हो जाएंगे कब्जा मुक्त, जानिए विस्‍तार

सरकार कब्जाें को लेकर सरकार गंभीर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी कब्जों को हटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अलीगढ़ प्रशासन ने चकरोड़ों को लेकर एक अनोखी मुहिम शुरू की। एक ब्लाक से 10 चकरोड चिन्हित किए गए हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 01:54 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 01:54 PM (IST)
CM Yogi की पहल पर अलीगढ़ प्रशासन की अनोखी मुहिम, चकरोड़ हो जाएंगे कब्जा मुक्त, जानिए विस्‍तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी कब्जों को हटाने के निर्देश दिए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। सरकार कब्जाें को लेकर सरकार गंभीर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी कब्जों को हटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अलीगढ़ प्रशासन ने चकरोड़ों को लेकर एक अनोखी मुहिम शुरू की। एक ब्लाक से 10 चकरोड चिन्हित किए गए हैं। इन पर राजस्व व जिला ग्राम्य विकास विभाग की टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। ऐसे में जिले के 12 ब्लाकों में एक साथ 120 चकरोडों को कब्जा मुक्त किया जा रहा है। एक सप्ताह में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रशासन 120 नए चकरोड़ों को चिन्हित करेगा। फिर, उन पर संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा।

हर चकरोड पर अलग अलग अफसर तैनात

एसडीएम व बीडीओ को संयुक्त रूप से इस अभियान की सफलता की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम ने जहां लेखपालों की टीम लगाकार चिन्हांकन कर कब्जा मुक्त कराते हैं। वहीं, बीडीओ मनरेगा के मजदूर लगाकर मिट्टी पड़वाते हैं। इससे मजदूरों को जहां काम मिल रहा था, वहीं सरकारी मार्ग भी कब्जा मुक्त हो रहे हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि हर चकरोड़ के लिए अलग-अलग अफसरों की जिम्मेदारी तय की गई है। सबसे पहले राजस्व विभाग की टीम चकरोड को कब्जा मुक्त कराती है। इसके बाद मनरेगा के माध्यम से मिट्टी डाली जाती है। पहले चरण में 120 चकरोड पर काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण की शुरुआत होगी। जिले के लोगों को इस अभियान से काफी फायदा मिलेगा। दशकों से कब्जे में फंसे हुए चकरोड भी इस अभियान में कब्जा मुक्त हो जाएंगे। बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेंगे।

chat bot
आपका साथी