अलादीन हुक्काबार में चल रहा था शराबखाना, 24 हिरासत मेंAligarh News

हुक्का बार के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। किशनपुर तिराहे पर अलाद्ददीन हुक्काबार में छापामार कार्रवाई की गई। टीम के पहुंचते ही भगदड़ मच गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 11:52 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 11:52 AM (IST)
अलादीन हुक्काबार में चल रहा  था शराबखाना, 24 हिरासत मेंAligarh News
अलादीन हुक्काबार में चल रहा था शराबखाना, 24 हिरासत मेंAligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। हुक्का बार के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। किशनपुर तिराहे पर अलाद्ददीन हुक्काबार में छापामार कार्रवाई की गई। टीम के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। कई युवा सामान छोड़कर भाग गए। बड़ी संख्या में हुक्का व फ्लेवर मिले। इसी हुक्काबार में शराब खाना भी चल रहा था। पुलिस ने संचालक समेत 24 युवाओं को हिरासत में ले लिया। सामान को जब्त कर हुक्का बार पर ताला डलवा दिया। कुछ नमूने भी भरे गए हैं। 

पुलिस के संरक्षण में चल रहा था हुक्काबार

पिछले दिनों किशनपुर स्थित एसआर प्लाजा में एक हुक्काबार पर कार्रवाई हुई थे। तब प्रशासन ने इसे सील करा दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद किसी अन्य व्यक्ति ने इसमें दोबारा से धंधा शुरू कर दिया। प्रशासन को पिछले कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि पुलिस के संरक्षण में यहां हुक्काबार चल रहा है। शुक्रवार को एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, सीओ अनिल समानिया क्वार्सी पुलिस के साथ  पहुंच गए। टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद युवा भी इधर-उधर खिसक लिए।

बर्थ डे पार्टी में शामिल होने आए युवक भी दबोचे

टीम ने चंदनिया निवासी मालिक अभिषेक वाल्मीकि को दबोच लिया। टीम ने बड़ी संख्या में हुक्के, उनमें इस्तेमाल होने वाला तंबाकू व अन्य पदार्थ जब्त किया। टीम को कुछ युवा शराब भी पीते मिले। इन्हें भी हिरासत में ले लिया। अधिकांश युवा दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए थे। टीम ने हुक्का बार को बंद करा दिया है। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह बताया कि बिना लाइसेंस के हुक्का बार चल रहा था। बड़ी संख्या में हुक्का बरामद हुए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कई अन्य भी रडार पर

शहर में आधा दर्जन स्थानों पर हुक्का बार संचालित हैं। किशनपुर तिराहे के बाद अन्य हुक्काबार भी पुलिस-प्रशासन की रडार पर हैं। सूत्रों की मानें तो दोदपुर, मैरिस रोड व रामघाट रोड समेत कई स्थानों पर हुक्का बार चल रहे हैं। इनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।     

खुलेआम चलती है दारू

सूत्रों की मानें तो यहां पर खुलेआम दारू चलते है। प्लाजा के नीचे भी तमाम लोग शाम होते ही दारू पीने आ जाते हैं। यहां पर एक बीयर वार भी है। यहीं से खरीददारी करते हैं। कई बार यह यहां आने-जाने वाले लोगों पर छींटाकशी भी करते हैं।

chat bot
आपका साथी