आइआइए का अधिष्ठापन समारोह आज, अलीगढ़ चैप्‍टर की होगी घोषणा Aligarh news

आइआइए व फैसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य मनोज अग्रवाल ने बताया है कि यह राष्ट्रीय स्तरीय संगठन एमएसएमई क्षेत्र को विकसित करने के लिए वर्ष 1985 से काम कर रहा है। इस समारोह में अलीगढ़ चैप्टर की घोषणा होगी। मुख्यअतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल होंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:39 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:45 AM (IST)
आइआइए का अधिष्ठापन समारोह आज, अलीगढ़ चैप्‍टर की होगी घोषणा Aligarh news
आइआइए अलीगढ़ चैप्टर का शनिवार को रविवार को शाम सात बजे जीटी रोड स्थित होटल रूबी में आयोजित होगा।

अलीगढ़, जेएनएन।  इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) अलीगढ़ चैप्टर का शनिवार को रविवार को शाम सात बजे जीटी रोड स्थित होटल रूबी में आयोजित होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आइआइए व फैसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य मनोज अग्रवाल ने बताया है कि यह राष्ट्रीय स्तरीय संगठन एमएसएमई क्षेत्र को विकसित करने के लिए वर्ष 1985 से काम कर रहा है। इस समारोह में अलीगढ़ चैप्टर की घोषणा होगी। मुख्यअतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल होंगे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सिंघल, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल होंगे। कार्यक्रम का संयोजक विकास जैन व जितेंद्र कुमार गोयल होंगे।

आज होगी बैठक

अलीगढ़ : सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को जेल रोड स्थित शिक्षक भवन में बैठक बुलाई गई है। अध्यक्ष उदयराज सिंह ने संगठन से जुड़े सभी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्राटाेकाल के तहत बैठक बुलाई गई है। इसमें पेंशनर्स की समस्या पर विचार होगा।

chat bot
आपका साथी