कुशल शासक व सादगी की प्रतिमूर्ति थीं अहिल्याबाई होल्कर

जिलेभर में सोमवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनका जीवन परिचय का बखान करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं। जिलेभर में सोमवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनका जीवन परिचय का बखान करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 09:55 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 09:55 PM (IST)
कुशल शासक व सादगी की प्रतिमूर्ति थीं अहिल्याबाई होल्कर
कुशल शासक व सादगी की प्रतिमूर्ति थीं अहिल्याबाई होल्कर

अलीगढ़ : जिलेभर में सोमवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनका जीवन परिचय का बखान करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं।

इगलास : नगर में रालोद कार्यालय पर अहिल्याबाई की जयंती पर छायाचित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रालोद बृज क्षेत्र के अध्यक्ष चौ. बदन सिंह थे। अरविद कुमार धनगर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर कुशल शासक, सरलता व सादगी की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने मानव जाति के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। इस दौरान अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिपं सदस्य बंटी चौधरी, अमित ठेनुआं, सत्यपाल सिंह, धर्मेंद्र, जयगोपाल, रामबहादुर, सूरजपाल सिंह, बाबू सिंह, वीरेंद्र बघेल, पप्पू चौधरी, विजय बघेल, बृजेश बघेल, गोविद आदि थे। गांव सिकंदरपुर में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी, रामजीत बघेल, विष्णु बघेल, रामपाल सिंह, डा. शिवकुमार, रामहरि, अमित बघेल, नीलेश कुमारी, आयुषी, अंजली, भगवती प्रसाद, मनोज शर्मा, सुभाष बघेल आदि ने उनकी जयंती मनाई।

अतरौली : दादों के गांव सिहानी फरीदपुर में प्रबंधक प्रमोद बघेल, हरदेव बघेल, विनोद बघेल, राकेश बघेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दाता राम बघेल, डा. भगवान सिंह आर्य, नवल सिंह, राकेश बघेल, जितेन्द्र बघेल, राहुल बघेल आदि ने मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया। गोवली में राज बघेल, यशपाल सिंह बघेल, गेंदालाल, डोरीलाल बघेल, भूपेश बघेल, मुनेश बघेल, विनोद बघेल, देवेश कुमार, गजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, पुनीत बघेल, उदयवीर बघेल ने जयंती मनाई।

अकराबाद : कस्बा के बांके बिहारी गेस्ट हाउस पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। इस अवसर पर आयोजक महेश बघेल, ठा. राजेन्द्र सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मनोजसिंह प्रधान, महीपाल सिंह बघेल, निमेष बघेल प्रधान, वृज विहारी शर्मा प्रधान, बबलू बघेल, हरपाल सिंह बघेल, अनौखेलाल कुशवाहा, तुलसी शर्मा, पवन होल्कर, अजय शर्मा मौजूद रहे। संचालन राम अवतार शर्मा ने किया।

बरला : जिला पंचायत सदस्य बबलू होल्कर ने समर्थकों के साथ गांव अरनी, मूढैल, अलफपुर में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। बबलू ने उनकी जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान महेश कुमार, मलखान सिंह, तेजवीर सिंह, नंदकुमार आदि मौजूद थे।

गौंडा : क्षेत्र के महारानी अहिल्याबाई इंटर कॉलेज बड़ागांव अकबरपुर पर प्रबंधक गनेशी लाल बघेल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने दीप जलाकर मातेश्वरी अहिल्याबाई के चरणों में पुष्प अर्पित कर अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी धर्म परायणता का जिक्र किया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य मोहनलाल, उदल सिह, हरदयाल सिंह, मधुसूदन, अजय पाल सिह, महेंद्र पाल सिह, ओम प्रकाश, रामप्रकाश, सुमन देवी आदि ने विचार रखे।

मडराक : समाजसेवी हेमंत सारस्वत, ग्राम प्रधान प्रदीप मुनि, उप बस्ती प्रमुख कुलदीप कुमार, राहुल सारस्वत, संदीप कुमार, उमेश बघेल, देवेश पचौरी, भोला वीरेश आदि ने अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी गौरवगाथा का बखान किया।

कासिमपुर : कासिमपुर पावर हाउस में बघेल समाज समिति के पदाधिकारियों ने वीरागंना अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। समिति के अतिरिक्त मंत्री दुर्ग पाल सिंह बघेल ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान समिति पदाधिकारी ओमवीर सिंह बघेल, बैनी राम बघेल, वीपी सिंह बघेल, सुरेंद्र पाल सिंह, बीपी पाल, जितेंद्र कुमार पाल, देवेंद्र सिंह बघेल, विनोद कुमार, रवेंद्र कुमार, भगवान सहाय, राम सरन, राजाराम, त्रिलोकी राम, सतेंद्र पाल सिंह, सत्य वीर सिंह, महेश बघेल, राजेश बघेल, नेपाल सिंह, रमेश पाल, संजीव कुमार, सुनील कुमार, पंकज बघेल, संतोष कुमार पाल, पवन कुमार, वेद आनंद पाल, गजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

जवां : क्षेत्र में बरौली व नगला ढक में वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महाराज सिंह बघेल के नेतृत्व में वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, महेश चंद, राजकुमार प्रधान, भूपेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, संजीव कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे। नगला ढक में समाजसेवी विकास पंडित के नेतृत्व में उनकी जयंती मनाई गई। अभिषेक शर्मा, बबलू बघेल, इंदल सिंह, केहरी बघेल, राजू जाटव, राजेंद्र सिंह, लाखन सिंह, प्रेम सिंह,रोहित शर्मा, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी