18 साल की उम्र पूरी होने वाली हो, तब ही बन सकेंगे मतदाता, ये है तरीका Aligarh News

। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चुनाव की तैयारियां तेजी से शुरू हो गईं हैं। अगर आप एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष के हो रहे हैं तब भी इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता बन सकते हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:21 PM (IST)
18 साल की उम्र पूरी होने वाली हो, तब ही बन सकेंगे मतदाता, ये है तरीका Aligarh News
एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष के हो रहे हैं, तब भी इस बार मतदाता बन सकते हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चुनाव की तैयारियां तेजी से शुरू हो गईं हैं। अगर आप एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष के हो रहे हैं, तब भी इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता बन सकते हैं। ऐसे में मतदान सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से अगले महीने शुरू होने वाली मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में शामिल हो जाइए। सात सितंबर से जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलने जा रहा है। निर्वाचन विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। बीएलओ को अभियान की सफलता के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

नए मतदाताओं को मिलेगा मौका

2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। संभावना लगाई जा रही है कि जनवरी में अायोग इसके लिए आचार संहिता लगा सकता है। ऐसे में इन चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना को देखते हुए इस बार आयोग ने निर्देश दिए थे कि किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाताओं को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके चलते नए सिरे से मतदेय स्थल बनाए गए। पिछले साल जिले में बूथों की संख्या 3021 थी। अब यह बढ़कर 3117 हो गई है। मतदाताओं की संख्या इधर-उधर होने पर बूथ बढ़ाए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि अब आयोग मतदात सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारी कर रहा है। इस बार जिले में हजारों युवाओं को पहली बार मतदान करने का मौका देने की तैयारी चल रही है। इसके तहत जो लोग एक जनवरी-2022 तक 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं, उन्हें भी मतदाता बनने का मौका दिया जा रहा है। ऐसे में वह भी इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकें। उन्होंने बतताया कि सितंबर में इसके लिए पुनरीक्षण चलेगा। इसमें बीएलओ घर-घर जाकर वोट संशोधन व बढ़ाने का काम करेंगे। जनवरी तक यह अभियान चलना है। इसमें विशेष बूथ का आयोजन भी किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी