दो माह बाद नोएडा व पलवल जाना होगा आसान, पलवल तक फर्राटा भरेंगे वाहनAligarh News

जिले ही नहीं नोएडा और हरियाणा के पलवल जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल अलीगढ़-पलवल मार्ग मार्च में तैयार हो जाएगा। खैर जट्टारी में कुछ काम रह गया है जिसे पीडब्ल्यूडी फरवरी तक पूरा कर लेगा।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:55 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:55 AM (IST)
दो माह बाद नोएडा व पलवल जाना होगा आसान, पलवल तक फर्राटा भरेंगे वाहनAligarh News
जिले ही नहीं, नोएडा और हरियाणा के पलवल जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है।

अलीगढ़, राजनारायण सिंह। जिले ही नहीं, नोएडा और हरियाणा के पलवल जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल अलीगढ़-पलवल मार्ग मार्च में तैयार हो जाएगा। खैर, जट्टारी में कुछ काम रह गया है, जिसे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) फरवरी तक पूरा कर लेगा। इसके बाद यह मार्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को सौंप दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। खैर व जट्टारी में बाईपास को एनएचएआइ बनाएगा।

अलीगढ़-पलवल मार्ग का निर्माण सपा शासनकाल में शुरू हुआ था। 525 करोड़ रुपये की यह योजना थी। योगी सरकार आने के बाद काम की गति तेज हुई। बीच में खैर से आगे पेड़ों के कटान को लेकर वन विभाग ने रोक लगा दी। वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद काम तेज हुआ है। मार्ग की चौड़ाई 14 मीटर है। 67 किमी लंबा है। बीच में डिवाइडर है। दोनों तरफ फुटपाथ हैं। इसे हाईवे की तरह बनाया जा रहा है।

तीन प्रांतों को जोड़ता है मार्ग : अलीगढ़-पलवल मार्ग तीन प्रांतों को जोड़ता है। टप्पल से यह मार्ग पलवल (हरियाणा) की ओर से मुड़ जाता है। यहीं से नोएडा से होते हुए दिल्ली की ओर भी जाता है। यूपी की सीमा इससे लगी है। इस मार्ग से नोएडा, दिल्ली जाना सुविधाजनक होगा। लंबे समय से यह मार्ग जर्जर पड़ा है। इसके चलते वाहनों को अधिक स्पीड से नहीं चलाया जाता।

लगेगा टोल टैक्स भी : एनएचएआइ को मार्ग हस्तांतरित होने के बाद मार्ग पर टोल टैक्स लगेगा। मार्ग पर दो स्थानों पर टोल प्लाजा बनेंगे। अभी यह तय नहीं है कि किन स्थानों पर टोल प्लाजा बनेंगे।

chat bot
आपका साथी