तीन दिन बाद धूप निकलने से खिले चेहरे, लोगों को सर्दी से मिली राहत

शनिवार को सुबह से ही धूप खिलने लगी। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। लोग धूप सेकने के लिए छतों व और खुले स्थानों पर निकल आए। धूप को देखकर स्कूली बच्चे खुश नजर आ रहे थे। इसके चलते बाजारों में ग्राहकों के निकलने से रौनक रही।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 12:27 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 12:27 PM (IST)
तीन दिन बाद धूप निकलने से खिले चेहरे, लोगों को सर्दी से मिली राहत
हाथरस में सुबह धूप निकलने से ग्राहकों के चलते दिखी रौनक!

हाथरस, जागरण संवाददाता। शनिवार को सुबह से ही धूप खिलने लगी। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। लोग धूप सेकने के लिए छतों व और खुले स्थानों पर निकल आए। धूप को देखकर स्कूली बच्चे खुश नजर आ रहे थे। इसके चलते बाजारों में ग्राहकों के निकलने से रौनक रही।

कई दिनों से कोहरे के चलते सूर्य देव के नहीं हुए थे दर्शन

शनिवार की सुबह लोगों के लिए राहतभर रही। आसमान साफ रहने से चारों ओर धूप दिखाई दे रही थी। पिछले चार दिनों से मौसम के मिजाज बिगड़े हुए थे। लोगों ने धूप निकलते ही छतों पर पहुंचकर और खुले में आकर धूप सेक रहे थे। बच्चे स्कूल जाते समय खुश दिख रहे थे। धूप निकलने से लोगों ने कपड़े सुखाने के साथ अन्य कार्य भी धूप में बैठकर ही निपटाए। कई दिनों से बादलों और काेहरा के छाए रहने से धूप के दर्शन भी लोगों को मुश्किल हो गए थे।

धूप के आगे बेअसर रहीं सर्द हवाएं

मौसम में बदलाव के चलते भले ही धूप निकली हो, उसके बाद भी सर्द हवाएं सुबह से ही चल रही थीं। इस सुबह के समय तापमान भी बढ़ गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

बाजारों में दिखी रौनक

मौसम के मिजाज बिगड़ने से लोग घरों से ही कम निकल रहे थे। बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो गई थी। दुकानें भी देर से खुलतीं और शाम को जल्द बंद होने लगी थीं। शनिवार को धूप निकलने से दुकानें भी जल्द खुल गईं। सुबह से ही खरीदारी के लिए ग्राहकों के निकलने से बाजारों में रौनक दिख रही थी। बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर तरह-तरह की डिजाइनों में गर्म कपड़े दिख रहे थे।

chat bot
आपका साथी