मतगणना के बाद आरोप -प्रत्‍यारोप का दौर शुरू, प्रधान पद के दावेदार ने लगाया धांधली का आरोप Aligarh news

मतगणना के बाद अब आरोप प्रत्यारोप लगने शुरू हो गए हैं। नया मामला अतरौली के खैराबाद नगलिया का सामने आया है। यहां पर ग्राम प्रधान पद की दावेदार रश्मि देवी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 01:15 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 01:15 PM (IST)
मतगणना के बाद आरोप -प्रत्‍यारोप का दौर शुरू, प्रधान पद के दावेदार ने लगाया धांधली का आरोप  Aligarh news
ग्राम प्रधान पद की दावेदार रश्मि देवी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है।

अलीगढ़, जेएनएन ।  मतगणना के बाद अब आरोप प्रत्यारोप लगने शुरू हो गए हैं। नया मामला अतरौली के खैराबाद नगलिया का सामने आया है। यहां पर ग्राम प्रधान पद की दावेदार रश्मि देवी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है।

मतपेटिका में 31 वोट बढ़ने का आरोप

शिकायती पत्र में इन्होंने कहा है कि मतदान के दौरान पांच मतपेटिकाओं में वोट पड़े थे। इसमें एक मतपेटिका में 305 वोट पड़े। पीठासीन अधिकारी ने इस पर हस्ताक्षर भी किए थे, लेकिन जब मतगणना में मतपेटिका खुली तो इसमें सामने आया कि इसमें 305 की बजाय 336 वोट है। 31 वोट कूटरचित तरीके से इसमें बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही उनहोंने यह भी बताया कि मत पत्र पर अन्य मतपेटिकाओं में 10 प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह थे, लेकिन इन बढ़े हुए वोटों में 11 प्रत्याशियों के चुनाव चिन्हं मिले हैं। यह सभी मत विपक्षी पक्ष को दे दिए गए और उसकी आठ वोट से विजयी घोषित कर दी गई। यह पूरी तरह से घपला किया गया है। ऐसे में उन्होंने दोबारा से मतगणना कराने की मांग उठाई है।

chat bot
आपका साथी