कुछ देर बाद अलीगढ़ पहुंचेंगी राज्यपाल, अफसरों ने परखे इंतजाम Aligarh news

सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार शाम पांच अलीगढ़ पहुंच जाएंगी। इसको लेकर दोपहर को मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी एडीएम सिटी राकेश मालपाणि एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने सर्किट हाउस स्थित कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। यहां पर व्यवस्थाओं को परखा। खामियों में सुधार दिए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 05:04 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 05:04 PM (IST)
कुछ देर बाद अलीगढ़ पहुंचेंगी राज्यपाल, अफसरों ने परखे इंतजाम Aligarh news
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी, एडीएम सिटी राकेश मालपाणि, एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने सर्किट हाउस स्थित कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।

जासं, अलीगढ़ : सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार शाम पांच अलीगढ़ पहुंच जाएंगी। इसको लेकर दोपहर को मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी, एडीएम सिटी राकेश मालपाणि, एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने सर्किट हाउस स्थित कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। यहां पर व्यवस्थाओं को परखा। खामियों में सुधार दिए। राज्यपाल की  बैठक के लिए सभागार की तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस बल भी सुबह से ही तैनात है। राज्यपाल शाम को यहां रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद अगले दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। प्रगतिशील किसान व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बैठक भी करेंगी। सभी को आमंत्रित पत्र भेज दिए गए हैं। तालानगरी स्थित एक फैक्ट्री में ताला बनाने की विधि भी देखेंगी।

मंडलायुक्‍त ने देखी व्‍यवस्‍थाएं

मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी मंगलवार दोपहर में कार्यक्रम स्थल पर पहुुंचे। यहां पर सबसे पहले मंच की व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद महिला समूहों की स्टॉल की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। बैठक के लिए चयिनत सभागार को देखा। मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की ड्यूटी की जांच की। मंडलायुक्त ने बताया कि राज्यपाल शाम को अलीगढ़ पहुंच जाएंगी। 

 

इस तरह है कार्यक्रम 

प्रशासन की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल शाम पांच बजे सड़क मार्ग से खुर्जा से अलीगढ़ पहुंचेंगी। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। बुधवार को सुबह 10 से 11 बजे तक सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूह व हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। 11 बजे तालानगरी स्थित स्पाइडर लॉक इंडस्ट्री में ताले बनाने की विधि देखेंगी। यहां 11:50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर 12 से दो बजे तक भोजन व विश्राम करेंगी। दो से 2:20 बजे तक क्षय रोग पीडि़तों से मुलाकात करेंगी। 2:20 से 2:40 बजे तक स्वयं सहायता समूह, प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक करेंगी। 2:30 से 3:10 बजे तक समीक्षा करेंगी। 3:10 बजे आगरा रवाना हो जाएंगी। 

 

स्टॉल हुई तैयार 

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सर्किट हाउस में हस्तशिल्प व महिला समूहों की स्टॉल लगा दी गई हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लेागों को आमंत्रण पत्र दे दिया गया है। दो पालियों में मजिस्ट्रेट लगाए गए है। वह निर्धारित समय में अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।

chat bot
आपका साथी