गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर परेड को लेकर प्रशासन अलर्ट, मजिस्ट्रेट तैनात Aligarh news

डीएम चंद्र भूषण सिंह की ओर से सभी तहसीलों को एसडीएम व पुलिस क्षेत्र अधिकारियों सचेत रहने के लिए के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सचेत किया गया है। वहीं शहरी क्षेत्र को भी 10 सेक्टरों में बांटा गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 02:53 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 02:53 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर परेड को लेकर प्रशासन अलर्ट, मजिस्ट्रेट तैनात Aligarh news
26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड एवं गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।

अलीगढ़, जेएनएन : कृषि कानून के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में अलीगढ़ से 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड एवं गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।

अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश

डीएम चंद्र भूषण सिंह की ओर से सभी तहसीलों को एसडीएम व पुलिस क्षेत्र अधिकारियों  सचेत रहने के लिए के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सचेत  किया गया है। वहीं, शहरी क्षेत्र को भी 10 सेक्टरों में बांटा गया है। इन सेक्टर मजिस्ट्रेट को शांति कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। 23 जनवरी से लेकर 27 तक यह ड्यूटी जारी रहेंगी।  सभी सेक्टरों का मुख्यालय संबंधित थाने पर रहेगा। वहीं तहसीलों में अफसरों ने पैदल मार्च निकलना शुरू कर दिया है।

 

पैदल मार्च निकाला

शनिवार को इगलास क्षेत्र  में एडीएम कुलदेव सिंह के निर्देशन में पैदल मार्च निकाला गया है। जिले में अब तक इस क्षेत्र से ही किसानों की आंदोलन में शामिल होने की सुगबुगाहट मिली है। कई दिनों से यहां  किसानों की बैठक भी चल रहीं है।

chat bot
आपका साथी