अलीगढ़ के छेरत में दो अपार्टमेंट की 50 यूनिट पर एडीए ने ठोकी सील

नक्शे के खिलाफ निर्माण करने पर एडीए की टीम ने की कार्रवाई नोटिसों के बाद भी दोनों बिल्डरों ने निर्माण का नहीं कराया था शमन।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 01:18 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 01:18 AM (IST)
अलीगढ़ के छेरत में दो अपार्टमेंट की 50 यूनिट पर एडीए ने ठोकी सील
अलीगढ़ के छेरत में दो अपार्टमेंट की 50 यूनिट पर एडीए ने ठोकी सील

जासं, अलीगढ़ : लाकडाउन के दौरान बढ़े अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को जवां थाना क्षेत्र के छेरत में सीलिग की कार्रवाई की गई। इसमें दो अलग-अलग अपार्टमेंट की करीब 50 यूनिट को सील कर दिया गया। दोनों बिल्डरों ने नक्शे के खिलाफ निर्माण किया था। कई बार प्राधिकरण से इन्हें नोटिस भी भेजे गए, लेकिन किसी ने भी शमन नहीं कराया। ऐसे में एडीए की टीम ने अब दोनों अपार्टमेंट पर सील ठोंक दी है।

एडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया के नेतृत्व में एडीए की टीम सबसे पहले जवां थाना क्षेत्र के छेरत स्थित खेत संख्या 677 पर पहुंची। यहां पर कमर खान नाम के बिल्डर ने 2271 वर्ग गज जमीन पर एक समूह आवास बना रखा था। प्राधिकरण से इसका नक्शा पास था, लेकिन इसके इसी बिल्डर ने बराबर में ही करीब 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में एक और अन्य अपार्टमेंट का निर्माण करना शुरू कर दिया। इसका कोई भी नक्शा पास नहीं कराया। करीब 10 यूनिट इसमें बनी खड़ी थीं। ऐसे में प्राधिकरण की टीम ने तत्काल इन्हें सील कर दिया। इसके बाद टीम यहां से गाटा संख्या 482 व 485 पर पहुंची। अनूपशहर रोड के सिकंदरपुर छेरत स्थित इस गाटा नंबर के 2611 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिल्डर ने एक समूह हाउस बनाया था। इसमें करीब 40 यूनिट बनी खड़ी थीं। इन सभी के निर्माण में नक्शे के हिसाब से सेटबैक नहीं छोड़ी गई थी, ऐसे में इसे सील कर दिया। पार्किग समेत छठे तल के सभी निर्माणों को सील कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी