Preparations for assembly elections : सपा में तेज हुईं गतिविधियां, दिग्गजों के शुरू हुए दौरे Aligarh news

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है समाजवादी पार्टी में गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुद्दा टिकट बांटने से ज्यादा वोटबैंक तैयार करने का है। यही वजह है कि पार्टी के दिग्गजों ने जिला स्तर पर दौरे शुरू कर दिए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 05:31 PM (IST)
Preparations for assembly elections : सपा में तेज हुईं गतिविधियां, दिग्गजों के शुरू हुए दौरे Aligarh news
विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, समाजवादी पार्टी में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, समाजवादी पार्टी में गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुद्दा टिकट बांटने से ज्यादा वोटबैंक तैयार करने का है। यही वजह है कि पार्टी के दिग्गजों ने जिला स्तर पर दौरे शुरू कर दिए हैं। विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वे स्वयं जनता और बूथ कमेटियों से मिल रहे हैं। हर रोज समीक्षा बैठकें चल रही हैं। पिछले एक पखवाड़े से अलीगढ़ में सपा प्रकोष्ठों के प्रदेश व राष्ट्रीय अघ्यक्षों के दौरे लगातार हो रहे हैं। स्थानीय नेता भी अपना कद बढ़ाने के लिए खूब भागदौड़ कर रहे हैं। वहीं, पूर्व विधायकों को उम्मीद है कि उन्हें इस बार भी टिकट मिल जाएगी, इसलिए वे भी पूरी शिद्दत से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।

किसानों के मुदद़े को लेकर आगे बढ़ रहीं पार्टियां

महंगाई, कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार की घेराबंदी कर रही सपा आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ जीत की उम्मीद लगाए हुए है। इसी उम्मीद पर पार्टीजन तैयारियों में लगे हैं। पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय कर दिया गया है। कार्यकारिणी में भी सदस्यों की लंबी सूची है, जिससे सभी को सक्रिय रखा जा सके। एक प्रकोष्ठ में जिला व महानगर कार्यकारिणी के अलावा विधानसभा, वार्ड और बूथों की कार्यकारिणियों को देखा जाए तो पदाधिकारी और सदस्यों की संख्या 500 से अधिक बैठती है। चार प्रकोष्ठ हैं। जिला व महानगर कार्यकारिणी अलग। ये भी पार्टी हाईकमान की रणनीति का हिस्सा है। जितने अधिक सक्रिय सदस्य होंगे, उतना अधिक प्रचार होगा। पार्टीजन प्रचार के अलावा भाजपा सरकार पर तीखे कटाक्ष भी कर रहे हैं।

भाजपा सरकार संविधा की हत्‍या कर रही

बुधवार को अलीगढ़ पहुंचे अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार संविधान की हत्या कर रही है। संसद में बगैर चर्चा के 10 से 15 विधेयक एक दिन में पास किए जा रहे हैं। आमजन से वोट का अधिकार छीना जा रहा है, आरक्षण खत्म के प्रयास हो रहे हैं। भाजपा की चालबाजी को जनता समझ चुकी है, आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ कर 350 सीटों के साथ सपा की सरकार बनाने में सहयोग करेगी। जाहिर है, सत्तारूढ़ दल की कमियां गिनाकर ही दूसरा दल आगे बढ़ने का प्रयास करता है। सपा भी यही कर रही है।

chat bot
आपका साथी