UP assembly elections 2022 : चुनावों के समय खराब मिले वाहन तो होगी कार्रवाई, भेजे गए नोटिस

विधान चुनावों के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब परिवहन विभाग भी चुनावों को लेकर सक्रिय हो गया है। वाहनों के अधिग्रहण को लेकर सभी वाहन स्वामियों को समय रहते अपने वाहन मानकों के अनुरूप दुरस्त रखे जाने की चेतावनी दी गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:10 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:18 AM (IST)
UP assembly elections 2022 : चुनावों के समय खराब मिले वाहन तो होगी कार्रवाई, भेजे गए नोटिस
विधान चुनावों के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

हाथरस, जागरण संवाददाता। विधान चुनावों के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब परिवहन विभाग भी चुनावों को लेकर सक्रिय हो गया है। वाहनों के अधिग्रहण को लेकर सभी वाहन स्वामियों को समय रहते अपने वाहन मानकों के अनुरूप दुरस्त रखे जाने की चेतावनी दी गई। इसे नजर अंदाज करने पर पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।

चुनावों में वाहन नहीं देना अब महंगा पड़ेगा

वाहन स्वामी वाहन खराब होने का बहान कर चुनावों वाहन देने से बच जाते थे। इस बार अब ऐसा नहीं होगा। चुनावों में सरकारी वाहनों के साथ निजी वाहनों का भी अधिग्रहण किया जाता है। इसे लेकर परिवहन पहले से ही सक्रिय हो गया है। चुनावों के एन वक्त पर कोई समस्या खड़ी नहीं हो इसके तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए परिवहन ने वाहनों की सूची तैयार करानी शुरू कर दी है। कर्मचारी कार्यालय समय में वाहनों से संबंधित पत्रावलियां काे तैयार कर रहे हैं।

निजी व स्कूली वाहनों को भेजे नोटिस

परिवहन विभाग द्वारा विधान सभा चुनावों के लिए काफी संख्या में वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। इनमें बस, बोलेराे, ईको सहित अन्य वाहन शामिल हैं। इन वाहनों को समय से मेंटेनेंस के साथ पंजीयन, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी प्रपत्र पूरे कराने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेज कर सचेत किया है।

स्कूली वाहनों का भी किया जाएगा अधिग्रहण

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए मतदाता सूची, ईवीएम सहित सभी तैयारियां की जा रही है। चुनावों में वाहनों की जरूरत पूरा करने के लिए अभी से परिवहन विभाग लग गया है। इसमें सरकारी व निजी वाहनों के साथ स्कूली वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा जिले में स्थित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्याें को वाहन फिट रखने के लिए नोटिस भेज दिए गए हैं।

इनका कहना है

चुनावों में वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। वाहन को खराब बताकर वाहन स्वामी बच जाते हैं। इसीलिए पहले से ही उन्हें नोटिस देकर वाहनों को मेंटेनेंस के साथ सभी खराबियां दूर कराकर रखने के लिए सचेत किया गया है। लापरवाही करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- नीतू सिंह, एआरटीओ प्रशासन

chat bot
आपका साथी