अलीगढ़ में एसी की आस पर लगा 'ग्रहण', लोग कर रहे साधारण बसों से 'गुजारा'

अलीगढ़ से आगरा व नोएडा रूट पर संचालित हो रही एसी बसें दो महीने से बंद हैं। इसके चलते संबंधित रूट पर यात्रा करने वाले मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 09:35 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 07:10 PM (IST)
अलीगढ़ में एसी की आस पर लगा 'ग्रहण', लोग कर रहे साधारण बसों से 'गुजारा'
अलीगढ़ में एसी की आस पर लगा 'ग्रहण', लोग कर रहे साधारण बसों से 'गुजारा'

जेएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ से आगरा व नोएडा रूट पर संचालित हो रही एसी बसें दो महीने से बंद हैं। इसके चलते संबंधित रूट पर यात्रा करने वाले मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज अफसर भी मौन हैं। नई अनुबंधित बसों के संचालन के लिए टेंडर मांगे गए हैं, फिर भी मात्र तीन टेंडर ही अब तक मिल सके हैं। ऐसे में जल्द बसों के संचालन की संभावना नहीं दिख रही है। 15 सितंबर तक गांधीपार्क व सारसौल बस स्टैंड से आगरा व नोएडा रूट पर अनुबंधित दस एसी बसें चल रही थीं, जिन्हें विभागीय अफसरों ने लगातार गड़बडिय़ों के साथ ही आए दिन उनके ऑफ रूट हो जाने की शिकायतों को लेकर उनके अनुबंध को समय पूर्व ही निरस्त कर दिया। इससे आगरा व नोएडा रूट पर बसों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। 

केवल तीन महीने का मिला था टेंडर

बसें न चलने से एसी बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों को मजबूरन साधारण बसों में बैठकर सफर करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर दोनों रूटों पर बसों के संचालन के लिए रोडवेज अफसरों ने निजी बस ऑपरेटर से टेंडर मांगे थे, लेकिन अब तक मात्र तीन टेंडर ही मिले हैं। इसे रोडवेज अफसरों की असफलता कहें या फिर लापरवाही कि महत्वपूर्ण रूट होने के बाद भी उक्त दोनों रूटों पर एसी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिससे रोजाना ही हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। फिर भी हो रहे नुकसान से अफसर बेखबर हैं। आरएम रोडवेज जेडए नोमानी ने बताया कि शासन स्तर से नई एसी बसों की डिमांड करने के साथ ही नए सिरे से निजी ऑपरेटरों से टेंडर मांगे गए हैं, जल्द ही  आगरा-नोएडा रूट पर बसों का संचालन किया जायेगा। 

chat bot
आपका साथी