अलीगढ़ शहर की शान बनेगा अचल सरोवर, रचेगा नया इतिहास

पौराणिक अचल सरोवर पर रविवार को अचल सरोवर रक्षक दल की टीम पहुंची। अचल सरोवर अभियान की शुरुआत से प्रत्येक रविवार को दल की टीम परिक्रमा लगा रही है। टीम ने सरोवर का भ्रमण किया। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत निर्माण कार्य देखा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 05:48 PM (IST)
अलीगढ़ शहर की शान बनेगा अचल सरोवर, रचेगा नया इतिहास
टीम ने सरोवर का भ्रमण किया। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत निर्माण कार्य देखा।

अलीगढ़, जेएनएन। पौराणिक अचल सरोवर पर रविवार को अचल सरोवर रक्षक दल की टीम पहुंची। अचल सरोवर अभियान की शुरुआत से प्रत्येक रविवार को दल की टीम परिक्रमा लगा रही है। टीम ने सरोवर का भ्रमण किया। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत निर्माण कार्य देखा। दल के सभी सदस्यों ने कहा कि अचल सरोवर शहर की शान बनेगा। यह पौराणिक स्थल शहर का हृदय है। जिस सुंदरता के साथ यह बन रहा है, उसे देखकर हर कोई अभिभूत हो जाएगा। इसलिए अचल सरोवर के निर्माण कार्य में सहयोग दें, जिससे कार्य समय से पूर्ण हो जाए।

ऐसे हुई थी शुरूआत

दैनिक जागरण ने अचल सरोवर, अटल धरोहर अभियान की शुरुआत की थी। इससे पहले अचल सरोवर कूड़े के ढेर में पटा हुआ था। सरोवर की स्वच्छता के लिए 22 अप्रैल 2015 को अभियान की शुरुआत हुई तो पूरा शहर उमड़ पड़ा। अचल सरोवर को पूरी तरह से स्वच्छ कर दिया। देश ही नहीं दुनिया में भी अचल सरोवर अभियान की चर्चा हुई। इसके बाद यह स्मार्ट सिटी के लिए चुन लिया गया। 2015 से ही अचल सरोवर रक्षक दल की टीम लगातार परिक्रमा लगा रही है, जिससे अचल सरोवर के प्रति लोगों का लगाव बना रहा। रविवार को दल की टीम अचल सरोवर पहुंची। महंत योगी कौशलनाथ, कृष्णा गुप्ता के साथ सभी ने परिक्रमा लगाई और भजन-कीर्तन किया। योगी कौशलनाथ ने कहा कि अचल सरोवर शहर का गौरव है। हम सभी को इसके निर्माण में सहयोग करना चाहिए। यहां की पवित्रता और पाैराणिकता को बनाए रखने के लिए हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं। कृष्णा गुप्ता ने कहा कि अचल सरोवर के लिए दल की टीम ने काफी संघर्ष किया। इस दौरान तक मुश्किलें लोगों को झेलनी पड़ी। मगर, दल के सदस्यों ने अपने कदम पीछे नहीं हटाए, आज अचल गौरवगाथा लिख रहा है, हमें इसमें सहयोग करना चाहिए। मोहन लाल वर्मा ने कहा कि मंत्र में बहुत बड़ी ताकत है। हम सभी ने राधा-रानी के मंत्र का जाप किया है। रविवार को अचल पर आनंद की बारिश हो उठती थी। इसी का प्रताप है कि अचल सरोवर स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। प्रीति वाष्र्णेय ने कहा कि अभियान में एक-एक बाल्टी पानी लाकर घाटों की साफ-सफाई की है। महिलाओं की टीम एकत्र की। उन्हें प्रोत्साहित किया। दल के साथियों के सहयोग से अचल चमक उठा। अचल सरोवर की आरती कौन भूल सकता है। पुनीत बंटी ने कहा कि रविवार को कीर्तन करते हुए जब हम लोग चलते थे तो मानों लगता था कि वृंदावन में परिक्रमा लगा रहे हैं, इतना आनंद आता है कि उसे भूल नहीं सकते। परिक्रमा की ऐसी कृपा हुई कि अचल सरोवर का उद्धार हो गया।

भक्‍ति रस की धारा

नीतू वाष्र्णेय ने कहा कि रास्ते में तमाम उतार चढ़ाव आए, मगर हम लोगों के कदम कभी नहीं डगमगाए, हम लोग भजन-कीर्तन करते आगे बढ़ते चले गए। आज अचल संवर रहा है, इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। कैलाश ने कहा कि अचल सरोवर के साथियों का इतना प्रेम मिला कि हम अभियान से जुड़ गए। परिक्रमा में भक्ति रस की बारिश होती और आनंद में हम सभी डूब जाते। ठाकुरजी के नाम में इतनी शक्ति है कि सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। अचल का माडल देखकर मन आनंदित हो उठता है। दल के सभी सदस्यों ने दैनिक जागरण का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी