अचल सरोवर का भव्य रूप देखने को सालभर और करना होगा इंतजार

अचल सरोवर के ठीक बीचोंबीच गुमटी पर 20 फुट ऊंची महादेव प्रतिमा स्थापित होगी। इसके चारों ओर फव्वारे लगाए जाएंगे। एक घाट से नौकायन हो सकेगा। कैंटीन तुलसी वाटिका हवन कुंड के साथ लाइट एंड साउंड शो भी होगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 02:43 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 02:43 PM (IST)
अचल सरोवर का भव्य रूप देखने को सालभर और करना होगा इंतजार
अचल सरोवर का भव्य रूप देखने को सालभर और करना होगा इंतजार

अलीगढ़ : अक्षरधाम की तर्ज पर बनाए जा रहे अचल सरोवर का भव्य रूप देखने के लिए सालभर और इंतजार करना होगा। कोरोना संकट के चलते निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ सका।

अचल सरोवर के सुंदरीकरण की योजना बहुत पहले से बन रही थी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरइडी) को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन सरोवर का सुंदरीकरण योजना के अनुसार नहीं हो पाया। अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इसको 25 करोड़ रुपये से चमकाया जाएगा। इस कार्य की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंप दी गई है। खर्च स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है।

ऐसा होगा अचल

अचल सरोवर के ठीक बीचोंबीच गुमटी पर 20 फुट ऊंची महादेव प्रतिमा स्थापित होगी। इसके चारों ओर फव्वारे लगाए जाएंगे। एक घाट से नौकायन हो सकेगा। कैंटीन, तुलसी वाटिका, हवन कुंड के साथ लाइट एंड साउंड शो भी होगा। जिसे दर्शक शाम को देख और सुन सकेंगे। शहर के ठीक बीच में यह एक रमणीय स्थल के रूप में उभर कर सामने आएगा। मछली और जलीय जीवों को बेहतर वातावरण देने के लिए एयरवेटर लगाए जाएंगे। आसपास दुकानें बना कर राजस्व की व्यवस्था भी होगी। जिससे इसकी देखभाल का खर्च नौकायन, दुकानों के किराए और दूसरे सामाजिक कार्यक्रमों से मिल सके। कुछ ऐसे ही प्रयास विकास नगर पोखर पर भी नगर निगम करने जा रहा है।

chat bot
आपका साथी